खबरेंदेवरिया

विश्व हिंदू परिषद की बड़ी तैयारी : देश के एक लाख गांवों में 24 लाख हितचिंतक बनाएगा संगठन, पढ़ें पूरा प्लान

Deoria News : विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि 20 नवंबर तक चलने वाले अभियान में देश के एक लाख गांवों में 24 लाख हितचिंतक बनाए जाएंगे। वे नगर के सोहनाग मोड़ चौराहे पर हुई सभा में बोल रहे थे। यहीं से इस अभियान का श्रीगणेश किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इसमें सनातन धर्म के सभी वर्गों, जातियों, पन्थों, समुदायों के लोगों को जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ डीके सिंह, अमरजीत कुशवाहा, संतोष दुबे, राजेश मिश्र, मन्तेश्वर मिश्र, नित्यानंद राय, स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज, पुष्प लता देवी, कुसुम लता देवी, छेदी जायसवाल, सुमित कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, मनीष चौरसिया, परमवीर रौनियार, सुभाष यादव, रामदास राजभर, बंसराज सिंह, गीता शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, आदित्य शर्मा आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

पत्रकार एकता यात्रा की सारी तैयारियां पूर्ण, तिथि की घोषणा शीघ्र
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर प्रभारी डाक्टर सतीश चंद्र शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि संगठन की पत्रकार एकता यात्रा के गोरखपुर में होने वाले आयोजन की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया के सभी पत्रकार संगठनों से जुड़े सक्रिय पत्रकारों को सम्मान पत्र दिया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा संगठन सभी पत्रकार संगठनों से जुड़ कर और उन्हें जोड़कर पत्रकार एकता की अलख जगाये हुए है। अभी तक संगठन ने उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रान्तों में पत्रकार एकता यात्राएं आयोजित कर पत्रकारों को एक करने का भागीरथी प्रयास किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लग शुरू हो गए हैं। उन्होंने गोरखपुर जनपद के समस्त पत्रकारों से इस कार्यक्रम के लिए तैयार रहने को कहा है।

Related posts

सख्ती : बिना मास्क घूमते मिले तो होगा एक्शन, यूपी आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में पराली जलाने पर 10 किसानों पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निपथ योजना से जुड़ी कोई शंका हो तो जरूर पढ़ें यह खबर, मिलेगा हर सवाल का जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में वन्य जीवों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी : जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा बेहतर असर

Sunil Kumar Rai

देवरिया में इस दिन 16 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी कीड़े मारने की दवा : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

डीएम ने इस स्कीम में सोशल मीडिया के प्रयोग पर दिया जोर : लापरवाह संस्थाओं से होगी रिकवरी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!