खबरेंदेवरिया

देवरिया में करोड़ों का खाद्यान्न घोटाला : सरकारी गोदाम से गायब हुआ हजारों क्विंटल अनाज, डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

-भाटपाररानी में तैनात विपणन निरीक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

-स्टॉक मिलान में गोदाम में कुल 7374 बोरी गेहूं, 2847 बोरी चावल व 22 लीटर खाद्य तेल कम मिले

Deoria News : जिला खाद्य विपणन अधिकारी भीमाचंद गौतम की तहरीर पर भाटपाररानी में तैनात विपणन निरीक्षक राहुल कुमार सिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7, भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 409 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

अपनी तहरीर में जिला खाद्य विपणन अधिकारी भीमाचंद गौतम ने बताया कि दिनांक 28 जुलाई 2022 को संयुक्त आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मंडल, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी, जिला पूर्ति अधिकारी देवरिया व जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवरिया ने भाटपाररानी स्थित विपणन शाखा गोदाम का औचक निरीक्षण किया था।

जांच समिति का गठन किया

निरीक्षण में गोदाम में भंडारित खाद्यान्न के स्टॉक में कई कमियां परिलक्षित हुईं। इस पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने एसडीएम भाटपाररानी अरुण कुमार की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया।

इतना कम मिला स्टॉक

जांच समिति ने भौतिक सत्यापन में स्टॉक रजिस्टर में अंकित गेहूं की 10,111 बोरी के सापेक्ष 2737 बोरी गेहूं, 6065 बोरी चावल के सापेक्ष 3218 बोरी चावल तथा 123 गत्ते खाद्य तेल के सापेक्ष 121 गत्ते ही मिला। इस प्रकार गोदाम में कुल 7374 बोरी गेहूं, 2847 बोरी चावल व 22 लीटर खाद्य तेल कम प्राप्त हुए।

मामला दर्ज हुआ

ऐसी स्थिति में प्रथम दृष्टया शासकीय धन का गबन हुआ है, जिसके लिए विपणन निरीक्षक भाटपाररानी राहुल कुमार सिंह को जिम्मेदार माना गया है और उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गबन की पुष्टि हुई है

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाटपाररानी स्थित विपणन गोदाम की जांच हेतु गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया गबन की पुष्टि की है। शासन की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विपणन निरीक्षक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Related posts

Ganna Kisan Ansh Praman Patra Vitran : 50 लाख 10 हजार गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण पत्र, जानें सीएम और गन्ना मंत्री ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

Kakori Train Action : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, वीरों को इस तरह किया याद, Live Video

Harindra Kumar Rai

देवरिया में सीएम योगी : स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही को दी श्रद्धांजलि, एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेले का किया शुभारंभ, जनपद में खुलेगा साइंस कॉलेज और…

Harindra Kumar Rai

Deoria news : जल जमाव से परेशान लोगों और कांग्रेस ने किया जल सत्याग्रह, नहीं निकला समाधान तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Abhishek Kumar Rai

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : जानें विलंब होने पर कितना लगेगा शुल्क

Abhishek Kumar Rai

UP Elections 2022: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी और बसपा प्रमुख मायावती ने बोला हमला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!