खबरेंदेवरिया

देवरिया : रामपुर कारखाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, ऐसे बिछाया जाल

Deoria News : देवरिया की रामपुर कारखाना (Rampur Karkhana) थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) में फरार चल रहे 25000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक/डीआईजी श्रीपति मिश्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “रामपुर कारखाना पुलिस टीम आज, 9 मई को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरा मदन गोपाल से अभियुक्त सुनील यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवास पिपरा मदन गोपाल, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।”

फरार चल रहा था

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली में साल 2021 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। तब से यह बदमाश फरार था। बाद में इस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रामपुर कारखाना पुलिस ने शानदार काम करते हुए इस फरार अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस टीम को मिली सफलता

पुलिस टीम में रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, आरक्षी बाबूलाल यादव, आरक्षी सूरज कुमार, महिला आरक्षी मन्जूलता देवी तथा महिला आरक्षी बेबी पाण्डेय शामिल रहीं।

Related posts

खंड स्नातक चुनाव 2023 : देवरिया में 21949 मतदाता करेंगे मतदान, डीएम और एसपी ने की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर पर भगवा ध्वज लहराया : पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

Kajal Singh

यूपी : जल जीवन मिशन को सफल बनाएगा सिंगापुर, बनेगा फर्स्ट पार्टनर कंट्री, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : विधायक जय प्रकाश निषाद सड़क दुर्घटना में घायल, कृषि मंत्री ने अस्पताल पहुंच जाना हाल

Rajeev Singh

देवरिया भाजपा ने हीराबेन मोदी को दी श्रद्धांजलि : सांसद-विधायक ने जताई संवेदना

Abhishek Kumar Rai

कमेटी करेगी भलुअनी मल्टीपरपज सीड स्टोर की जांच : डीएम देवरिया को निरीक्षण में मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!