खबरेंदेवरिया

‘बेटियों से बढ़ती है घर की शोभा :’ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोले डीएम जेपी सिंह, लोगों से की ये अपील

Deoria News : ‘बेटियां लक्ष्मी, सरस्वती एवं दुर्गा माँ का स्वरूप होती हैं। उनके होने भर से घर की शोभा बढ़ जाती है। बेटियों के जन्म पर बेटों के जन्म जैसा ही उत्सव मनाना चाहिए। रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।’

ये बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन के दौरान अक्सर ऐसे माता-पिता आते हैं, जिनके दुख की वजह उनके अपने बेटे होते हैं। आज तक एक भी ऐसा प्रकरण नहीं आया जिसमें माता-पिता के दुख की वजह बेटी हो। उन्होंने कहा कि 21वी सदी में बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बेटी के जन्म होने पर मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत छह चरणों में 15 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कमतर नहीं होती हैं। हर माता-पिता को अपनी बेटियों को पढ़ने का अवसर जरूर देना चाहिए। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय ने कहा कि जिस गति से शिशु लिंगानुपात घट रहा है, उससे आने वाले दिनों में कई तरह की सामाजिक समस्याएं आएंगी। बेटों की तुलना में बेटी माता-पिता का ज्यादा ख्याल रखती है।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर प्रतीकात्मक रूप से बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया एवं हाल के दिनों में जन्म लेने वाली एक दर्जन से अधिक बेटियों में बेबी केयर गिफ्ट पैक वितरित किया गया। कार्यक्रम में सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी गुप्ता, मीनू जायसवाल सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

इस वर्ष 62000 मार्गों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : लक्ष्य हासिल करने के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

मौका : टेलरिंग शॉप शुरू कर घर बैठे कमाएं, सरकार दे रही अनुदान, जल्द करें आवेदन

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने 3 जिलों के डीएम और 2 एसपी का तबादला किया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

SP Candidates list released : सपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देवरिया सदर से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया

Sunil Kumar Rai

Buddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी, इन तीन वजहों से खास है ये दिन

Abhishek Kumar Rai

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!