खबरेंदेवरिया

Deoria News : किसान सम्मान प्रतियोगिता में 31 दिसंबर तक करें आवेदन , मिलेगा ये पुरस्कार

Deoria News : उप कृषि निदेशक ने बताया है कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता के उत्तरोत्तर वृद्धि में गति प्रदान करना समय की आवश्यकता है। जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकतम वृद्धि करने हेतु स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना की अहम भूमिका होती है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष 2023-24 में रबी फसल में कृषक निर्धारित तकनीकी बिन्दुओं का ध्यान रखते हुए खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कृषक गुणवत्ता और प्रमाणित बीजों का प्रयोग करें। जैविक उर्वरक का प्रयोग करें। समय से रबी फसलों की बुवाई लाइन में करें। रबी बीजों में बीज शोधन एवं भूमि शोधन अवश्य करें। मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें। खर पतवार /कीट एवं व्ययाधि रोगों का नियंत्रण समय से करें। फसल बीमा कराने वाले कृषकों को वरीयता प्रदान की जायेगी। किसान सम्मान दिवस के लिए 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति/ जनजाति का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। लघु एवं सीमान्त तथा महिला कृषकों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करायें।

उपरोक्त बिन्दुओं को ध्यान में रख कर खेती करने वाले कृषक किसान सम्मान योजनान्तर्गत रबी फसल में प्रतियोगिता के लिए आवेदन पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क 10/- रुपये जमा कर 31 दिसंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन उप कृषि निदेशक, देवरिया के यहां अवश्य करा सकतें हैं, तदुपरान्त अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करते है तो उन्हें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर अधिकारिक तौर पर सक्षम कर्मचारी /अधिकारी के समक्ष क्राप कटिंग कराकर परिणाम बन्द लिफाफे (गोपनीय) में जिला स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में ससमय जमा किया जायेगा।

परिणाम में सर्वोच्च उत्पादन प्राप्त करने वाले दो कृषक को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। जनपद के समस्त कृषक अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा कर एवं उत्पादन प्राप्त करके पुरस्कार का लाभ उठा सकते हैं।

Related posts

यूपी : कोरोना के 11 हजार नए मामले मिले, 14 करोड़ निवासियों को मिली टीके की खुराक, पूरी जानकारी

Harindra Kumar Rai

शाहजहांपुर : 88 साल के बुजुर्ग ने अधिवक्ता के हत्याकांड को दिया अंजाम, बताई ये वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

पूरी भव्यता से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभा यात्रा : अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने किया भावपूर्ण स्वागत

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : सातवें चरण से पहले एक अरब से ज्यादा कैश बरामद, 32 लाख लोग पाबन्द, पढ़ें पूरी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

रिपोर्ट : विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39 फीसदी कामगारों को मिला रोजगार, 9 सेक्टर में करीब 2 लाख लोगों की कमी, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!