खबरेंराष्ट्रीय

किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : पीएम नरेंद्र मोदी

google image

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार, 10 अप्रैल को देश के किसानों को याद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) से जुड़े कई तथ्य साझा किए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि से देश के किसानों को मिलने वाली राहत के बारे में अपने अनुभव बांटे।

ट्विटर पर किसान भाइयों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।”

11.3 करोड़ किसानों तक पहुंचा
तथ्य साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपए पहुंच गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सभी किसानों के लिए 6000 रुपये की सालाना मदद की जा रही है। महामारी के दौरान 1.30 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई थी। इससे छोटे किसानों को लाभ पहुंचा था।

खजाना खोला गया
उन्होंने आगे कहा, “कृषि संबंधित आधारभूत ढांचे के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपए की ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 11632 प्रोजेक्ट के लिए 8585 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। किसानों की सहूलियत के लिए देश भर की मंडियों का डिजिटल एकीकरण किया जा रहा है। इस पर अब तक 1.73 करोड़ किसानों का पंजीकरण हो चुका है। ई-नाम प्लेटफार्म पर 1.87 करोड रुपए का व्यापार हुआ है।”

संबल बनी है
निधि के बारे में उन्होंने लिखा, “पीएम किसान सम्मान निधि भारत के किसानों का बहुत बड़ा संबल बनी है। हर बार हर किस्त समय से। हर साल हजारों करोड़ रुपए का ट्रांसफर बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी कमीशन के। पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि भारत में ऐसा भी हो सकता है। छोटे किसान इस राशि में से अच्छी क्वालिटी के बीच खरीद रहे हैं। अच्छी खाद और उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

Related posts

अजब-गजब : दुकान के डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अचानक दिखने लगे ‘अश्लील मैसेज,’ राजनीतिक हुआ मामला

Abhishek Kumar Rai

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

उपलब्धि : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जीता मोस्ट एंगेजिंग एंटरप्रेन्योर पुरस्कार, प्रबंधन ने ऐसे जताई खुशी

Abhishek Kumar Rai

भारत में डिजाइन शिक्षा का भविष्य ! आईएमएस-डीआईए के प्रिंसिपल कॉन्क्लेव में हुई मंथन

Rajeev Singh

लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत : UPPSC की नई वेबसाइट में सिर्फ एक बार देना होगा डेटा, सीएम ने किया शुभारंभ

Rajeev Singh

Gorakhpur News : सीएम ने सावन में शिव मंदिर का किया लोकार्पण, लोगों से की यह जिम्मेदारी निभाने की अपील

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!