खबरेंदेवरिया

Deoria : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देवरिया के अखिलेंद्र शाही को दिया ये खास अवार्ड, लोगों ने दी बधाई

Deoria News : इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया (Indian Red Cross Society, Deoria) के सचिव एवं इंडियन रेड क्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही को आज रेडक्रास के माध्यम से समाज के प्रति उनके सराहनीय कार्यों के लिये इंडियन रेडक्रास मेरिट सर्टिफिकेट (Indian Red Cross Merit Certificate) दिया गया।

मंगलवार, 17 मई 2022 को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, नई दिल्ली की वार्षिक बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। इस बैठक में पूरे देश से सभी राज्यों के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल सम्मिलित रहे। बैठक में इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के प्रतिनिधि के तौर पर अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (Ministry of Health and Family Welfare, Government of India) डॉ मनसुख मांडविया (Mansukh L. Mandaviya) कर रहे थे।

अवार्ड दिया गया

इस बैठक में इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया के सचिव एवं इंडियन रेड क्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही को रेडक्रास के माध्यम से समाज के प्रति उनके सराहनीय कार्यों के लिये यह महत्वपूर्ण अवार्ड दिया गया।

ऑनलाइन करना पड़ा

यह सम्मान विशेष इसलिए भी है, क्योंकि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम था। परन्तु नई दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कार्यक्रम वर्चुअल किया गया।

बधाई दी

उनके इस सम्मान पर कार्यकारिणी सदस्य डॉ टीपी सिंह, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह, डॉ मिथिलेश सिंह, नवनीत अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, रवि कांत मणि त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, उपेंद्र यादव, अनिल तिवारी और सुमित मिश्रा आदि ने बधाई दी।

Related posts

यूपी में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार : इन कार्यों के लिए जारी की धनराशि

Abhishek Kumar Rai

जरूरी खबर : पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के आवेदक करें ये काम, नहीं तो निरस्त हो जाएगा एप्लीकेशन

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री ने सीएम सिटी को दिया 629 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का गिफ्ट : सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 193 गांवों को मिलेगा नल से जल

Rajeev Singh

बचाव की तैयारी : दो नदियों में जलस्तर बढ़ने से बढ़ा खतरा, सीएम योगी ने दर्जन भर जिलों के डीएम को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भाजपा सांसद, मंत्री और पदाधिकारियों ने फहराया तिरंगा, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : सदर सीट पर होगी कांटे की टक्कर, सपा ने पूर्व भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे को बनाया उम्मीदवार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!