खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सदमे में स्वजन

Deoria

Deoria News : देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में शाम को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हुआ था, जिसे लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

टक्कर मार दी
जानकारी के मुताबिक बरहज थाना क्षेत्र के बारादीक्षित के रहने वाले अभिषेक दीक्षित (30 वर्ष) पुत्र परमेश्वर दीक्षित किसी काम से गोरखपुर गए थे। आज शाम को वापस लौटते वक्त बरहज क्षेत्र के करुअना चौराहे के पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

मृत घोषित किया
इस हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से जख्मी हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी तथा उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोहराम मच गया
इस मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव के लोग भी गमगीन हैं। स्वजन ने बताया कि अभिषेक गोरखपुर गया था। वहां से लौटते समय यह दुखद हादसा हुआ। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts

दीवारों में दरारें खोल रहीं देवरिया में जल जीवन मिशन की पोल : डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच

Harindra Kumar Rai

देवरिया में सोमवार को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी सुनेंगे समस्याएं

Pushpanjali Srivastava

दुःखद : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छेदी प्रसाद एडवोकेट का निधन, सांसद और कृषि मंत्री समेत सभी नेताओं ने जताया शोक

Satyendra Kr Vishwakarma

22 लाख 23 हजार दियों की रोशनी से जगमग हुई राम की पैड़ी : अयोध्या में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, लेजर शो और आतिशबाजी…

Shweta Sharma

Hindi Diwas 2022 : हिंदी दिवस पर सलेमपुर में साहित्यकार, गीतकार और विद्वानों का हुआ सम्मान, हस्तियों ने बताई मातृभाषा की महत्ता

Shweta Sharma

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : कई जनपदों में वांटेड चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 चोर पकड़े, 15 लाख का माल बरामद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!