खबरेंदेवरिया

देवरिया में तीन दिन चलेगा रोजगार मेला : 6 दिसंबर को मारुति सुजूकी करेगी युवाओं की भर्ती

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उप्र लखनऊ के निर्देश के क्रम में दो दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया एवं माडल कॅरियर सेन्टर, देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में जिला सेवायोजन कार्यालय जीआईटीआई कैम्पस देवरिया में किया जाएगा, जिसमे 06 दिसंबर को मारूती सुजूकी लिमिटेड एवं 07 दिसंबर को विभिन्न प्रकार की कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।

रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को उन्होंने अवगत कराया है कि विभिन्न कम्पनियों/ पदों के लिए आवेदन करने के लिए सेवायोजन पोर्टल / एनसीएस पोर्टल पर आवेदन कर निर्धारित तिथि को प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

गौरीबाजार आईटीआई में होगा प्लेसमेंट
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीबाजार ने बताया है कि पॉलीमेयर लिमिटेड और ड्रक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Polymedicare Ltd & Druck Media PVT) कंपनी द्वारा 05 दिसंबर को पूर्वाह्न 09 बजे से आईटीआई गौरीबाजार में प्लेसमेंट किया जाएगा। अभ्यर्थी की तकनीकी योग्यता फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिकल, आईटी तथा आयु 18 से 23 तक होनी चाहिए।

Related posts

यूपी : संकल्प पत्र के वादों को 2 साल में पूरा करेगी योगी सरकार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे कृषि केंद्र, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 28 केंद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस-2023 परीक्षा : डीएम और एसपी ने अफसरों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai

यूपी में अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं : अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

Selfie Point in Deoria : देवरिया में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, टीमों के पहुंचने से मचा हड़कंप, मिली ये गड़बड़ी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!