खबरेंराष्ट्रीय

भारत में बन रही जानलेवा कफ सिरप ! गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने उठाए सवाल, उत्पादों को बताया खतरनाक

New Delhi : सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन-सीडीएससीओ (The Central Drugs Standard Control Organization-CDSCO) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) से भारत में बनने वाली चार कोल्ड एंड कफ सिरप दवाओं के बारे में एक चेतावनी के बाद जांच शुरू कर दी है।

डबल्यूएचओ ने कहा है कि अफ्रीकी राष्ट्र गाम्बिया (African nation Gambia) में किडनी से जुड़ी बीमारियों से 66 बच्चों की मौत में इन सिरप की भूमिका की संभावना है।

डब्ल्यूएचओ से मिली जानकारी और साझा किए गए तथ्यों के आधार पर सीडीएससीओ ने इस मुद्दे को उठाया है। प्राधिकरण ने हरियाणा के सोनीपत में स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Maiden Pharmaceuticals Limited) के निर्मित और गांबिया को निर्यात किए जाने वाले कोल्ड तथा कफ सिरप की गहन जांच का आदेश दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चार सिरप प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस (WHO Director-General Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा, “चार सिरप भारत में मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने निर्मित की है। डब्ल्यूएचओ भारत में कंपनी और नियामक प्राधिकरणों के साथ आगे की जांच कर रहा है।

अलर्ट में कहा गया है, “आज तक निर्माता ने इन उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर डब्ल्यूएचओ को कोई गारंटी नहीं दी है। ये सिरप मनुष्यों के लिए घातक हो सकते हैं। इनकी वजह से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, पेशाब करने में असमर्थता, सिरदर्द, बदली हुई मानसिक स्थिति और किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।”

Related posts

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Shweta Sharma

डीपीओ की जांच : देवरिया में बाल विकास विभाग के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मिले गायब, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अध्यात्म : जंगमवाड़ी मठ में सीएम योगी ने भारत की परम्परा का जिक्र किया, जानें क्यों खास है ये पीठ

Sunil Kumar Rai

चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी : देवरिया में 36 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान – डीएम

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बढ़ेंगे सघन वन : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधायकों-अफसरों संग की समीक्षा बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!