उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी के 50 फीसदी घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल : योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस जिले ने किया कमाल

Uttar Pradesh : यूपी में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने शनिवार को ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का 50 फीसदी आंकड़ा पार किया। प्रधानमंत्री के विजन पर मिशन की तरह कार्य कर रही योगी सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के आधे सफर को पूरा करते हुए प्रदेश के 1,33,25,752 ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की है।

अब तक करीब 7,99,54,512 ग्रामीणों को योजना के लाभ से जोड़ दिया है। बता दें कि हर घर जल योजना से वर्ष 2024 तक 2 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ जल प्रदान किया जाना है। भारत सरकार के अधिकारियों ने तेजी से लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रही योगी सरकार की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है।

नल कनेक्शन देने में बुंदेलखंड का महोबा नम्बर वन
योगी सरकार की इस उपलब्धि में बुंदेलखंड और विन्ध्य के 9 जिलों के दूरस्थ इलाके भी शामिल हैं। बुंदेलखंड के सात जिलों में हर घर जल योजना से करीब 11,78,927 ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ पेयजल की धार पहुंच रही है। नल कनेक्शन देने के मामले में बुंदेलखंड का महोबा जिला नम्बर एक पर है। महोबा में 91.88 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा दिया गया है।

विन्ध्य में भी योजना से 4,74,244 ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। पूर्वांचल के 27 जिलों में 80,26,883 ग्रामीण परिवारों के कुल 4 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्रामीणों तक हर घर नल से जल पहुंच रहा है। इसी प्रकार से पश्चिमी यूपी के 26 जिलों में योजना से 63,28,887 ग्रामीण परिवारों को जीवन मिशन की हर घर जल योजना से स्वच्छ जल की सौगात मिल गई है।

”एक नल-एक पेड़” अभियान का शुभारंभ
वहीं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से प्रदेश में 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले ”एक नल-एक पेड़” अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ जल समिति की महिलाओं व नल कनेक्‍शन दिए जाने वाली ग्रामीण महिलाओं को उपहार स्‍वरूप पौधे भेंट कर ‘एक नल एक पेड़’ कैंपेन का शुभांरभ किया गया। बता दें कि 1 से 7 जुलाई तक राज्य में करीब 5 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने के साथ पौधा रोपण भी किया जाएगा।

ट्विटर पर छाया रहा #UPTreeForTap
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा यूपी में 50 फीसदी ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने और एक पेड़-एक नल अभियान के शुभांरभ अवसर पर ट्विटर पर #UPTreeForTap छाया रहा। इस ट्वीट के पक्ष में जमकर ट्वीट, रिट्वीट और लाइक किये गये। लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए इस हैशटैग पर राज्य सरकार को बधाईयां दीं।

Related posts

डीएम ने धीमी राजस्व वसूली पर जताई नाराजगी : अवैध ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई का दिया आदेश, विद्युत विभाग को…

Sunil Kumar Rai

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बरहज में 10 प्रकरणों का तुरंत किया निस्तारण, टीम भेज कर हटवाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण

Sunil Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो से योगी सरकार दिखाएगी बदलते यूपी का सामर्थ्य : इन 40 सेक्टर पर रहेगा फोकस, 5 दिन चलेगा आयोजन

Sunil Kumar Rai

Cabinet Decision : योगी कैबिनेट ने स्वास्थ्य से सड़क तक के प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 30 हजार निर्माण श्रमिकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

इन इलाकों में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक : उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम जेपी सिंह ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!