खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में 30 हजार निर्माण श्रमिकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।

5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

जनपद में बोर्ड के अंतर्गत 30198 श्रमिक पंजीकृत हैं। 25 जुलाई से 14 अगस्त तक अभियान चलाकर इन सभी का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा, जिससे श्रमिकों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराने की सुविधा प्राप्त होगी। इस संबंध में श्रमिकों का डाटा वीएलई, आरोग्य मित्र तथा कोटेदार को उपलब्ध कराया जाएगा।

गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक होगा। इस अवधि में सीएससी, राशन वितरण केंद्र (कोटेदार), आरोग्य मित्र के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे।

Related posts

खास खबर : 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी यूपी 112, इस तरह सिस्टम सुधारेगी सरकार

Sunil Kumar Rai

966 करोड़ के निवेश से मिलेगा रोजगार : 17 जनवरी को Investors Summit में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और उद्यमी, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

गरीब कल्याण जनसभा : सांसद ने ब्लॉक प्रमुखों और सभासदों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

जिला पर्यावरण समिति की बैठक : नाराज डीएम ने अनुपस्थित क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि को किया मीटिंग से बाहर, जानें देवरिया में प्रदूषण से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

खास खबर : 88000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा और इलेक्ट्रिक बसें, पढ़ें सीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

सुधार : अप्रैल में 88 लाख लोगों को मिला रोजगार, दो साल में सबसे ज्यादा का बना रिकॉर्ड, पढ़ें आंकड़ें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!