खबरेंदेवरिया

रोटरी क्लब देवरिया ने रक्तदान से की साल की शुरुआत : अलका सिंह ने किया कैंप का उद्घाटन, नारी शक्ति को दी ये प्रेरणा

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने रोटरी वर्ष के पहले दिन 1 जुलाई को सद्भावना दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कैलाशी देवी चैरिटेबल ब्लड बैंक में किया। इसका उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्लब के अध्यक्ष अतुल बरनवाल एवं सचिव डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने उन्हें रोटरी क्लब के सामाजिक कार्यों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन पीयूष अग्रवाल से लगातार लोगों में रक्तदान के लिए जागरूकता बढ़ाने का कार्य करने के विषय में जानकारी मिलने पर अलका सिंह ने उनकी प्रशंसा की।

रक्तदान के लिए महिलाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इस सृष्टि में किसी को जीवन देने की क्षमता केवल महिलाओं के पास ही है, इसी प्रकार किसी को रक्तदान के माध्यम से नया जीवन देने का कार्य करने के लिए भी महिलाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी समाज में यह भ्रांति फैली हुई है कि महिलाएं रक्तदान के लिए ज्यादा रुचि नहीं लेती है। हमें इस भ्रांति को तोड़ना होगा और इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होंने रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम समाज में जाति और संप्रदाय की प्रथा को भी तोड़ते हैं, क्योंकि जब किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है तो वह उस समय यह नहीं पूछता किया यह रक्त किस जाति या संप्रदाय के व्यक्ति का है। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब से आग्रह किया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर पालिका के साथ मिल कर कार्य करें। रोटरी पब्लिक इमेज कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने अमर ज्योति चौराहे पर पानी के बूथ पर रोटरी की चार कसौटियां अंकित कराने की अनुमति दी। रक्तदान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

चार्टर अध्यक्ष अखिलेंद्र शाही ने कहा कि रोटरी क्लब ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहा है और आगे भी रहेगा। ब्लड डोनेशन कैंप में अतुल बरनवाल, पीयूष अग्रवाल, नितिन बरनवाल, शरद अग्रवाल, रविकांत मणि त्रिपाठी, मनोज कुमार शर्मा, रूपाली बरनवाल, अमृता बरनवाल, रीमा सिंह, संतोष सोनी, अमन सोनी, ममता सोनी, दीपक सोनी, विकास अग्रवाल, अदम्य वर्मा, सुनील मिश्रा, अमित बरनवाल, राघव अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, रामू मद्धेशिया, राकेश सिंह सहित कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर के समापन के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पीयूष अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल सदैव रक्तदान के लिए अपनी मुहिम चलाता रहा है। आगे भी हम रक्तदान को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर अखिलेन्द्र शाही, उपेंद्र शाही, कपिल सोनी, ब्रजेश सिंह, राजेंद्र जायसवाल, लाल जी गुप्ता, हिमांशु सिंह, सतपाल सिंह, मनोज मद्धेशिया, समीर अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुलाकात : प्रशिक्षु आईएएस अफसरों को सीएम योगी ने दिया मंत्र, कही ये बात

Harindra Kumar Rai

एटीएस ने रोहिंग्या ऑपरेशन चला 74 को दबोचा : योगी सरकार के शिकंजे का दिखा असर

Rajeev Singh

Power Crisis : 10 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेगी योगी सरकार, बिजली की कमी दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बनाया प्लान, जानें

Harindra Kumar Rai

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजरिए से थियेटर रीढ़ की हड्डी है : डॉ. कुलनीत सूरी

Abhishek Kumar Rai

AOA Election : गोल्फ सिटी में पहली बार एओए के चुनाव हुए, देखें विजेताओं की लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Lata Mangeshkar Smriti Chowk : यूपी के इस जिले में लता मंगेशकर स्मृति चौक बनाएगी योगी सरकार, जानें क्या होगा खास

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!