खबरेंदेवरिया

डीएम ने धीमी राजस्व वसूली पर जताई नाराजगी : अवैध ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई का दिया आदेश, विद्युत विभाग को…

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग, परिवहन, वाणिज्यकर, आबकारी, स्टैंप व निबंधन, खनन विभाग सहित विभिन्न विभागों के मई माह के कर-करेत्तर राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने कर-करेत्तर राजस्व वसूली तेज करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की राजस्व वसूली पर गहरी नाराजगी प्रकट की। विद्युत वितरण खंड देवरिया द्वारा गत वर्ष मई माह में वसूले गए राजस्व 12.88 प्रतिशत की तुलना में इस वर्ष 10.83 प्रतिशत की ही वसूली की गई है। इसी प्रकार गौरीबाजार में 12.2 प्रतिशत के सापेक्ष 6.42 प्रतिशत, सलेमपुर में 14.3 प्रतिशत की तुलना में 6.40 प्रतिशत की ही वसूली हुई है। बरहज में 5.72 की वसूली की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत बिल की धनराशि मासिक आधार पर जमा कराई जाए। उन्होंने विद्युत सखियों के माध्यम से डोर-टू-डोर विद्युत बिल बकाया वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल का भुगतान ऑनलाइन जमा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर एवं लो-वोल्टेज से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान भी किया जाए। आमजन को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

खनन एवं धातु कर्म विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मई माह मासिक लक्ष्य 67.50 लाख रुपए के सापेक्ष महज 48.41 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की गई है। डीएम ने जनपद में चल रहे समस्त अवैध ईंट-भट्ठों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। आबकारी विभाग ने मई माह के 10306 लाख रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 8718 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई है। डीएम ने आबकारी विभाग को राजस्व बढाने के लिए अवैध शराब के निर्माण केंद्रों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर पंकज लाल, जिला आबकारी अधिकारी अनिल भारती, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड आरके सिंह, डीएसओ संजय पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव पेड़ से लटका मिला, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यौन शोषण के आरोपी तहसीलदार अभयराज सस्पेंड, डीएम की संस्तुति पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

25 नवंबर को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : छुट्टी की तिथियों में हुआ बदलाव

Sunil Kumar Rai

एक महीने में पूरा होगा Gorakhpur Siliguri Expressway का सर्वे : जानें कब होगा भूमि अधिग्रहण

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : 3 एकड़ में बने इस किचन में रोज 1 लाख बच्चों का बनेगा खाना, एक घंटे में बनेंगी 40 हजार रोटियां, जानें सभी खासियत

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!