उत्तर प्रदेशखबरें

इंटरनेशनल ट्रेड शो से योगी सरकार दिखाएगी बदलते यूपी का सामर्थ्य : इन 40 सेक्टर पर रहेगा फोकस, 5 दिन चलेगा आयोजन

Uttar Pradesh : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने के बाद अब योगी सरकार एक और बड़े आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। सितंबर महीने में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए दुनियाभर के आगंतुक बदलते यूपी के सामर्थ्य से परिचित होंगे।

यूपी के विकास में अहम योगदान देने वाले 40 सेक्टर पर फोकस करते हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इन पांच दिनों में देश में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाले प्रदेश की प्रतिभा, संस्कृति, संसाधन और सामर्थ्य का भव्य प्रदर्शन होगा। इसमें बड़ी संख्या में बिजनेस टू बिजनेस और बिजनेस टू कस्टमर के बायर्स शिकरत करेंगे।

40 सेक्टर पर फोकस
योगी सरकार इंटरनेशनल ट्रेड शो में 40 सेक्टर पर फोकस करेगी। इसमें प्रदेश के विकास से जुड़े इन सेक्टर से संबंधित विविध स्टॉल और अन्य जानकारियां बायर्स को प्रदान की जाएंगी। इनमें क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर माइक्रो एंड स्माल इंटरप्राइजेज, डिजिटल इंडिया मिशन, नमामी गंगे जलशक्ति, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन, आईटी एवं स्मार्ट सिटी मिशन, नेशनल एससी एसटी हब स्कीम, खादी ग्रामोद्योग विकास योजना, इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन स्कीम, एजुकेशन सेक्टर, डिफेंस कॉरीडोर, रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट स्कीम, यूपी पुलिस एसोसिएशन, स्पोर्ट्स सेक्टर, फिशरी एंड एनिमल हस्बैंड्री, हाईवे एंड इंडस्ट्रियल पार्क डेवलपमेंट अथॉरिटी, ई कॉमर्स एंड बैंकिंग, यूपीएसआईडीसी, एग्रीकल्चर एंड हॉर्टीकल्चर, जीआई टैग, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग कंपटीटिवनेस प्रोग्राम, प्रोक्यूरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम, हैंडलूम एंड टेक्स्टाइल, पीएम इम्प्लॉइमेंट जेनरेशन प्रोग्राम, ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया, खिलौना उद्योग, ओडीओपी, एमएसएमई क्लस्टर डेवलपमेंट, ग्लास एंड मार्बल इंडस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, रिटेल इंजीनियरिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग, वेयर हाउस एंड लॉजिस्टिक्स, लेदर इंडस्ट्री, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग एंड डेयरी प्रोडक्ट, रिन्यूवेबल एनर्जी एंड इलेक्टिक व्हीकल, हेल्थ एंड वेलनेस और फिल्म सेक्टर शामिल है।

पद्म अवार्डी और शिल्प गुरुओं का होगा सम्मान
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान प्रदेश की कला, संस्कृति को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले विभूतियों का भी सम्मान प्रदेश की योगी सरकार करेगी। इस दौरान पद्म अवार्डी और शिल्प गुरुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं प्रदेश के सभी 75 जिलों के ओडीओपी आइटम्स के लिए अलग अलग स्टॉल के जरिए उनका प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें भी प्राइड एंड ज्वॉय के तौर पर वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी और गणेश प्रतिमा, मुरादाबाद के पीतल के बरतन, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, कन्नौज का इत्र, बांदा और बनारस के सिल्क के आइटम और लखनऊ की चिकनकारी को भी खासी अहमियत दी जाएगी।

इसके अलावा प्रदेश के युवा आंत्र्प्रेन्योर्स के लिए गोल्डेन टैलेन्ट हॉल भी यहां मुख्य आकर्षण होगा। इसमें महिला उद्यमियों और अवॉर्ड विनिंग स्टार्टअप्स के साथ ही एंजल इन्वेस्टर्स मीट का भी आयोजन होगा। साथ ही टॉउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सिलेंस में बेहतर निर्यात वाले जिलों के प्रोडक्ट का प्रदर्शन होगा। एक हॉल को पूरी तरह से हेल्थ एंड वेलनेस सेक्टर पर केंद्रित रखा जाएगा, जहां आयुष से संबंधित स्टॉल होंगे। यही नहीं आईटी, आईटीईएस, इन्फ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी से संबंधित हॉल भी दुनियाभर के आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करेंगे। ट्रेड शो में दो हजार से ज्यादा एग्जिबिटर्स अपने उत्पदों के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान बीटूबी मीट एवं सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।

Related posts

Police Smriti Divas 2023 : सीएम योगी ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धाजंलि, श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक के जरिए…

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

पंचायत सचिवों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध : बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, सुनवाई नहीं हुई तो करेंगे…

Sunil Kumar Rai

कानपुर देहात की सनसनीखेज घटना पर भड़की कांग्रेस : किया प्रदर्शन, सरकार से पूछे सवाल

Swapnil Yadav

डीएम मनीष कुमार वर्मा का बड़ा फैसला : इस दिन बंद रहेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल, जानें वजह

Rajeev Singh

यूपी : योगी सरकार में तैयार हुए 77 स्टेडियम और 44 स्पोर्ट्स हॉस्टल, सीएम ने बताईं उपलब्धियां और खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!