खबरेंदेवरिया

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बरहज में 10 प्रकरणों का तुरंत किया निस्तारण, टीम भेज कर हटवाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण

-संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बरहज तहसील में सुनी फरियाद

-संपूर्ण समाधान दिवस पर जनपद में आये कुल 274 प्रकरण, 44 का मौके पर हुआ निस्तारण

-भाटपाररानी में आये सर्वाधिक 113 प्रकरण

Deoria news :  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बरहज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवायी के दौरान स्पष्ट रुप से निर्देश दिया कि सभी सन्दर्भों का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ के साथ सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें।

त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें

जिलाधिकारी जेपी सिंह बरहज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) के साथ फरियादियों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें।

टीम भेज कर अतिक्रमण हटवाया

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शत्रुधन पुत्र शारदा ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को भेजकर इस प्रकरण निस्तारण करा दिया। गामा प्रसाद निवासी ग्राम सोनबरसा ने अवैध अतिक्रमण को गिराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने टीम भेज कर अतिक्रमण हटवाया।

मौके पर हुआ निस्तारण

अर्जुन प्रसाद मिश्रा निवासी पैना ने परिवार रजिस्टर की नकल देने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने परिवार रजिस्टर की नकल उन्हें तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। रविन्द्र शुक्ला निवासी तेलिया अफगान ने खतौनी में नाम संशोधन के लिए आवेदन दिया, जिसका निराकरण मौके पर ही करा दिया गया।

फिर होगा पट्टा

निरंजन पाण्डेय निवासी पैना ने वरासत के लिए आवेदन किया। निजामुद्दीन ग्राम बहार धनौती ने पोखरी पट्टा को निरस्त करने के संबन्ध में आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने अभिलेखों की जांचोपरांत पट्टा निरस्त कर नए सिरे से पट्टा आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

उपलब्ध करा दिया गया

विनोद तिवारी ने कब्जा दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर टीम को भेजकर समस्या का निराकरण कराया। सुभाष यादव निवासी अजयपुरा ने डॉक्टर परीक्षण की नकल उपलब्ध कराने का आवेदन किया, जिसे जिलाधिकारी के निर्देश पर उपलब्ध करा दिया गया।   

    

प्राथमिकता से हल हों

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को प्राप्त सभी सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

274 प्रकरण आए

जनपद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 274 प्रकरण आयें, जिसमें से 44 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त प्रकरणों में सर्वाधिक 113 प्रकरण भाटपाररानी से आये, जिसमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार देवरिया सदर में 31 प्रकरणों में 06, सलेमपुर में 53 प्रकरणों में 12, रुद्रपुर में 26 प्रकरणों में 08 तथा तहसील बरहज में आये 51 प्रकरणों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बरहज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी सीएमओ डा सुरेंद्र सिंह, एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ पंचम लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण उपस्थित थे।

Related posts

योगी सरकार ने की नंद बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत : दूध उत्पादकों को गांव में ही मिलेगा उचित दाम, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने 6 महीने का लक्ष्य तय किया, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : देवरिया में पीएम मोदी की जीवनी पर लगी प्रदर्शनी, सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन, भारी संख्या में देखने पहुंच रहे लोग

Abhishek Kumar Rai

9.50 करोड़ से होगा जीआईसी देवरिया का कायाकल्प : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल से हुआ संभव, छात्रों ने जताई खुशी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : देवरिया भाजपा ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर दी श्रद्धांजलि, महज 18 साल की उम्र में गए जेल, लड़े आजादी की लड़ाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!