खबरेंदेवरिया

देवरिया में 4 एडीओ पंचायत और 1 एबीएसए पर कार्रवाई : इस अभियान में ढिलाई पर डीएम ने लिया एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अब तक किये गए कार्यो की गहन समीक्षा की।

डीएम ने माइक्रोप्लान के तहत निर्धारित दायित्वों को पूरा नहीं करने पर चार ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन की प्राथमिकता एवं व्यापक लोकहित का कार्य है, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर जोर देते हुए सम्बन्धित विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रुद्रपुर, भागलपुर, रामपुर कारखना तथा गौरीबाजार ब्लॉक में झाड़ी, नाली, जलभराव एवं पेयजल की उपलब्धता का औसत जनपद के औसत से काफी कम होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इन चारों ब्लॉक के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हीट वेव के विषय में जागरूकता फैलाना भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। उन्होंने भागलपुर ब्लॉक के एबीएसए को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हीट वेव (लू) से बचाव के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें भी नोटिस जारी करने का आदेश बीएसए को दिया।

डीएम जेपी सिंह ने कहा कि जन-सामान्य तक सभी जानकारियों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होने संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है।

आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में सम्पादित की जा रही समस्त गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशाओं द्वारा गृह भ्रमण का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने जनपद में फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव का कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ एडीपीआरओ श्रवण चौरसिया सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में 9100 मनरेगा श्रमिकों के सामने गहराया रोजगार का संकट : गांवों के नगरीकरण से बढ़ी मुश्किल

Satyendra Kr Vishwakarma

भारी बारिश भी न रोक सकी कदम : बरसात के बावजूद डीएम ने जनता दर्शन में की सुनवायी, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी चेतावनी

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरों में कोई बदलाव नहीं, पुनरीक्षित सूची लागू

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण, समुदाय संग सहभोज में लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के विकास के लिए 505 करोड़ स्वीकृत : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने अफसरों को दी ये नसीहत

Swapnil Yadav

Atal Bihari Vajpayee : देवरिया भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!