खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में नीलगाय से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, शोक में परिजन

Deoria News : देवरिया में एक दुखद हादसे में नीलगाय से टकराने से साइकिल सवार की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इस आकस्मिक मृत्यु से हैरान हैं।

नीलगायों के झुंड से टकरा गए

घटना जनपद के गौरी बाजार थाना (Gauri Bazar Thana) क्षेत्र की है। क्षेत्र के कालाबन गांव के भरटोली निवासी बृजेश राजभर (38 वर्ष) बुधवार को किसी काम से गौरी बाजार गए थे। वहां से देर रात साईकिल से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान कालाबन मार्ग पर गोधौली टोले के पास उनकी साईकिल सड़क पार कर रहे नीलगायों के झुंड से टकरा गई।

अस्पताल में हुई मौत

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मृत्यु की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी।

Related posts

देवरिया : महिला मतदाताओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा, की रिकॉर्ड वोटिंग, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ : 550 थानों की महिला बीट आरक्षियों को दी जाएगी पिंक स्कूटी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी बोले : किसानों के लिए जारी किए 177 करोड़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में जमीन के बदले दिया 4 गुना मुआवजा

Harindra Kumar Rai

World AIDS Day 2022 : डीएम ने विजेता छात्रों और उत्कृष्ट सेवा देने वालों को किया सम्मानित, लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब तक नहीं मिला भुगतान, जानें अधिकारियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

आधार में ढिलाई पर डीएम सख्त : सीएससी और पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!