खबरेंराष्ट्रीय

5G Network in India : जल्द शुरू होंगी 5G सेवाएं, पीएम मोदी बोले – गांवों से गुजरेगा डिजिटल इंडिया का सपना, जानें सरकार का पूरा प्लान

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि देश में नई पीढ़ी की 5जी सेवाएं जल्द शुरू होंगी और डिजिटल भारत (Digital India) का सपना गांवों से गुजरेगा।



पीएम मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए देश में 5जी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक चिप के विकास को बढ़ावा देने समेत गांवों में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के जाल को बिछाने और साझा सेवा केंद्रों के जरिये डिजिटल उद्यमिता बढ़ाने की बात कही।

5जी के दौर में प्रवेश कर रहे हैं
उन्होंने कहा, “अब हम 5जी के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। इसका बहुत इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम ऑप्टिकल फाइबर को हर गांव में लेकर जा रहे हैं और मुझे पूरी भरोसा है कि डिजिटल भारत का सपना गांवों से गुजरेगा।”

4 लाख डिजिटल उद्यमी तैयार हो रहे हैं
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भारत के 4 लाख साझा सेवा केंद्र गांवों में विकसित हो रहे हैं। देश इस बात पर गर्व कर सकता है कि गांवों में 4 लाख डिजिटल उद्यमी तैयार हो रहे हैं और गांव के लोगों की उनसे सेवा लेने की आदत हो रही है।’’

इन कंपनियों को मिला स्पेक्ट्रम
बताते चलें कि सरकार ने इस महीने की शुरुआत में उद्योगपति मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी जियो, सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल, गौतम अडाणी के समूह और वोडाफोन आइडिया को 1.5 लाख करोड़ रुपये में 5जी स्पेक्ट्रम बेची है।


उनका मंत्र आज भी देश के लिए प्रेरणा है
पीएम मोदी ने कहा हम बार-बार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते है। ‘जय जवान जय किसान’ का उनका मंत्र आज भी देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा, “बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान कह कर उस मंत्र में एक कड़ी जोड़ दी थी और देश ने उसको प्राथमिकता दी थी। लेकिन अब अमृतकाल के लिए एक और अनिवार्यता है और वो है जय अनुसंधान……यानी जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।”

विश्व में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है
उन्होंने कहा कि नवाचार की ताकत देखिये। आज डिजिटल भुगतान मंच यूपीआई भीम (Unified Payment Interface), सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और डिजिटल वित्तीय लेनदेन में हमारी विश्व में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। डिजिटल भारत अभियान, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और 5जी की तरफ जो हम कदम बढ़ा रहे हैं…..यह केवल आधुनिकता की पहचान नहीं है, इसमें तीन बड़ी ताकतें समाई हुई हैं।

एक नया विश्व तैयार हो रहा है
उन्होंने कहा, “शिक्षा में सम्पूर्ण क्रान्ति, स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति, डिजिटल माध्यम से आएगी और किसी जीवन में बहुत बड़ा बदलाव डिजिटल माध्यम से आने वाला है। एक नया विश्व तैयार हो रहा है। मानव जाति के लिए यह दशक प्रौद्योगिकी का समय है और भारत के लिए तो यह प्रौद्योगिकी-दशक (टेकड) है।”

अगले चरण में ले जाना है
पीएम ने कहा कि अटल नवाचार मिशन, ‘इन्क्यूबेशन’ केंद्र (पालना केंद्र) और स्टार्टअप नए क्षेत्रों का विकास कर रहे हैं, युवा पीढ़ी के लिए नए अवसर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सौर ऊर्जा से लेकर हाइड्रोजन मिशन तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाकर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है। ‘‘हमें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिये इन कार्यक्रमों को अगले चरण में ले जाना है।’’


पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है
प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी पूरे जोश के साथ लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “हमें पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। पिछले 8 साल में, आधार, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) और मोबाइल फोन के उपयोग से 2 लाख करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया गया है।’’

Related posts

प्रशिक्षण से ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार करेगी योगी सरकार : 95826 राजस्व गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

एलर्ट मोड पर यूपी सरकार : सीएम योगी का आदेश-आस्था का हो सम्मान मगर अराजकता पर जीरो टॉलरेंस

Swapnil Yadav

Lok Adalat : 3 जुलाई को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां पूरी, इस प्रक्रिया का करना होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

सीएम ने सदन में पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन को दी श्रद्धांजलि : 9 नवंबर को हुआ था निधन

Sunil Kumar Rai

DEORIA : भाजपा युवा मोर्चा विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन करेगा, 3 दिन चलेगी यात्रा, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, कहा- शिक्षा एवं स्वास्थ्य का हब बनेगा जिला

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!