उत्तर प्रदेशखबरें

क्या फिर टलेंगे यूपी में निकाय चुनाव ! हाईकोर्ट ने 4 दिन में OBC आयोग की रिपोर्ट अपलोड करने को कहा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर कयास लगाए जाने लगे हैं। क्योंकि गुरुवार को इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने वेबसाइट पर OBC आयोग की रिपोर्ट को 4 दिन में अपलोड करने काे कहा है। यानी यूपी सरकार को 4 दिन से पहले यह काम करना होगा। कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा होने लगी है कि निकाय फिर टल सकते हैं। इससे पहले अप्रैल में चुनाव होने की संभावना थी। बता दें कि बीते 30 मार्च को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद आरक्षण सूची जारी की थी।

आयोग की रिपोर्ट को कोर्ट ने किया था तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने निकाय चुनाव में आरक्षण संबंधी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति रंजन राय और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को तलब किया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आदेश दिया है।

सपा ने किया था ये ऐलान

गौरतलब है कि बीते 2 अप्रैल को समाजवादी पार्टी बड़ा ऐलान किया था। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि निकाय चुनाव में गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर भारतीय जनता पार्टी से सीधा मुकाबला किया जाएगा। बता दें कि बीते गुरुवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा आरक्षण सूची को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद से सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में लगा है।

Related posts

Deoria News : महिला से सरेराह लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को महुआडीह पुलिस ने पकड़ा, भेजे गए जेल

Sunil Kumar Rai

आज योग से आर्कटिक से लेकर अंटार्कटिका तक के लोग जुड़ रहे : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

हेल्थ टूरिज्म को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए : सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

अग्नि सुरक्षा सप्ताह में जनता को जागरूक करेगी सरकार : साल 1944 के दर्दनाक हादसे के बाद शुरू हुआ अभियान

Sunil Kumar Rai

भारत बना दुनिया का सबसे अधिक चीनी उत्पादक देश : निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, गन्ने के शानदार उत्पादन से बने कई रिकॉर्ड

Harindra Kumar Rai

Navratri 2021 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के निवासियों से बड़ी अपील की, पुलिस-प्रशासन को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!