खबरेंदेवरिया

नगर निकाय चुनाव के दिन 4 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश : डीएम देवरिया ने की ये घोषणा

Deoria News : राज्य निर्वाचन आयोग उप्र से जारी अधिसूचना के क्रम में जनपद देवरिया में मतदान प्रथम चरण में 4 मई (पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक) को सम्पन्न होगा।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने मतदान के दृष्टिगत जनपद देवरिया के समस्त नागरिकों / मतदाताओं एवं सरकारी अधिकारियों / कर्मचारियों को अवगत कराया है कि 4 मई, 2023 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

देवरिया में नगर निकाय चुनाव-2023 का कार्यक्रम –
-11 से 17 अप्रैल पूर्वान्ह्न 11 बजे से 03 बजे तक हुआ आवेदन पत्रों का विक्रय और नामांकन।

-नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 18 अप्रैल पूर्वान्ह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक की गई।

-अभ्यर्थन की वापसी का दिनांक 20 अप्रैल पूर्वान्ह्न 11 बजे से अपरान्ह्न 03 बजे तक तय था।

-प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को पूर्वान्ह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया गया।

-मतदान 4 मई को पूर्वान्ह्न 7 बजे से अपरान्ह्न 6 बजे तक होगा तथा

-मतगणना 13 मई को पूर्वान्ह्न 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया है कि उक्त सामान्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश नगर पालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) नियमावली, 2010 के अनुसार सम्पन्न होगा।

चुनाव समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की सीएम योगी की तारीफ : जानें यूपी के विकास पर क्या कहा

Swapnil Yadav

Hanuman Jayanti 2022 : विहिप और बजरंग दल की शोभा यात्रा में झूमें हजारों लोग, महिला शक्ति ने दिखाया दम

Abhishek Kumar Rai

उसरा बाजार ग्राम चौपाल में सीडीओ का एक्शन : तीन अधिकारियों पर कार्रवाई, जानें वजह

Swapnil Yadav

देवरिया में बढ़ी चुनावी हलचल : 2 नगर पालिका और 15 नगर निकायों के 262 वार्ड में होगा मतदान, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : दो साल दो तिहाई निर्णय पर ब्लॉक प्रमुखों ने जतायी खुशी, प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की अपील : ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं और बिजली का बिल घटाएं, सरकार दे रही भारी अनुदान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!