खबरेंदेवरिया

DEORIA : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में मनाई गई पटेल की जयंती, शिक्षकों और छात्रों ने ली एकता की शपथ

Deoria News : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार माड़ीपुर देवरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें सभी शिक्षक और छात्रों ने हिस्सा लिया।

प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की कृतियों को बच्चों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल ने अथक मेहनत की थी। पटेल ने कई राज्यों को मिलाकर भारत को एक संगठित गणराज्य बनाया था। इस बारे में विस्तार से बच्चों को प्रधानाचार्य ने बताया।

अन्य शिक्षकों ने लौह पुरुष के रूप में स्थापित किए जाने की बात बच्चों से साझा की। छात्रों को यह समझने का प्रयास किया गया कि  सरदार वल्लभभाई पटेल को लौहपुरुष क्यों कहा जाता है? सच्चे देशभक्त और देशवासियों से भाईचारे का व्यवहार बनाए रखना कैसे संभव है? पटेल जी ने बताया कि एक सशक्त गणराज्य के लिए सच्चे देशभक्त की अहम भूमिका होती है। सभी शिक्षकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

भारत माता की जय और सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे के नारों से सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी का प्रांगण गुंजायमान रहा। इसके बाद प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Related posts

UP : योगी सरकार और अफसरों पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यहां DM, SDM लड़ते हैं चुनाव, जानें मायने

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

11 जनवरी तक बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला

Sunil Kumar Rai

Deoria news : 17 सितंबर को हर विधानसभा में रक्तदान करेंगे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने बताई वजह

Harindra Kumar Rai

Deoria news : खाद्य विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के किचन और स्टोर की जांच की, 500 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

देवरिया में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और अलका सिंह ने बढ़ाया टीमों का उत्साह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!