खबरेंदेवरिया

देवरिया : प्रदीप यादव ने रुद्रपुर से निर्दलीय नामांकन किया, हिस्ट्रीशीटर को टिकट देने का आरोप लगाया

Deoria News : देवरिया की रुद्रपुर विधानसभा सीट से 2 दिन पहले तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार प्रदीप यादव ने आज निर्दलीय नामांकन किया। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए फफक कर रो पड़े। उन्होंने अपनी पूरी व्यथा मीडिया को सुनाई। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर भड़ास निकला।

दरअसल 7 फरवरी को समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी सूची में प्रदीप यादव को रुद्रपुर विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके बाद 9 फरवरी को वह लखनऊ से अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। लेकिन 10 फरवरी को बड़ा उलटफेर करते हुए पार्टी ने उनका टिकट काटते हुए राम भुआल निषाद को उम्मीदवार घोषित किया। आज राम भुआल निषाद ने भी सपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

गंभीर आरोप लगाए
इसके कुछ देर बाद ही प्रदीप यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने निर्दल उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान वह रोने लगे और अपनी वेदना व्यक्त की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए कहा कि उनका टिकट काटकर बहुत अन्याय किया गया है।

पहले भी काटा टिकट
प्रदीप यादव ने कहा कि वह करीब 20 साल से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 2014 के चुनाव में जब वह अखिलेश यादव के जुलूस में घूम रहे थे, उसी दौरान उनके बेटे की नदी में डूब कर मौत हो गई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। वह 10 महीने तक कैंपेनिंग करते रहे, लेकिन अंत में उनका टिकट काट दिया गया। इस बार भी ऐसा ही किया गया है।

बहुत दुख हुआ है
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब टिकट काटना था, तो फिर टिकट क्यों दिया। अब मैं क्या करूं? अपनी वेदना व्यक्त करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि बेटे के मरने पर जितना दुख नहीं हुआ था, उससे ज्यादा दुख अब हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा है कि किसी माफिया को टिकट नहीं दिया जाएगा। तो फिर रुद्रपुर से एक हिस्ट्रीशीटर को कैसे उम्मीदवार बनाया गया?

5वें स्थान पर रहेंगे
उन्होंने कहा कि इसका हिसाब जनता करेगी। उसकी अदालत सबसे बड़ी है। अब सब कुछ जनता के भरोसे है। जनता फैसला करेगी। उनके साथ हुए अन्याय का बदला वही लेगी। उन्होंने कहा कि राम भुआल निषाद रुद्रपुर के किसी भी गांव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वह उनका पुरजोर विरोध करेंगे और उन्हें पांचवें स्थान पर पहुंचाएंगे।

Related posts

गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए 30 अगस्त तक होगा सेल्फ असेसमेंट : अगले महीने होगी समीक्षा, जानें क्या है सरकार का लक्ष्य

Shweta Sharma

सीएम योगी ने कानपुर देहात की घटना पर जताया दुःख : दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम की दीपावली : पत्नी रश्मि सिंह के साथ राजकीय बाल सुधार गृह में बच्चों को दिया गिफ्ट, खिलाई मिठाई

Sunil Kumar Rai

पीएम किसान कैंप में देवरिया में 3649 किसानों ने दिया आवेदन : एडीएम वित्त ने सभी एसडीएम को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

अवसर : बकाया बिजली बिल बढ़ा रहा टेंशन तो यूपी सरकार की योजना का लें लाभ, मिल रहा भारी छूट

Sunil Kumar Rai

जल्द ठीक होगा देवरिया-पकड़ी मार्ग : खस्ताहाल सड़क देख हैरान हुए डीएम, मांगा अब तक के खर्च का रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!