खबरेंदेवरिया

जल्द ठीक होगा देवरिया-पकड़ी मार्ग : खस्ताहाल सड़क देख हैरान हुए डीएम, मांगा अब तक के खर्च का रिकॉर्ड

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने मंगलवार अपराह्न देवरिया-पकड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। खस्ताहाल सड़क की हालत देख डीएम बेहद नाराज हुए।

उन्होंने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है, जिसकी शीघ्र स्वीकृति मिलने की संभावना है। तब तक मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के संबन्ध में पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने रोड की अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह ने डीएम जेपी सिंह को बताया कि मूल रूप से सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई योजना (PMGSY) के अंतर्गत हुआ था और इसे वर्ष 2020 में पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया गया है।

जिलाधिकारी ने रोड की अत्यंत खराब दशा पर गहरा असन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड से वर्ष 2020 से अब तक लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग पर किए गए कुल धन का विवरण, गत 6 माह में रोड को मोटरेबल बनाने के लिए किए गए प्रयास एवं अब तक रोड के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए किए गए प्रयासों का विस्तृत विवरण मांगा है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर रोड की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार लोगों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया-पकड़ी मार्ग की खराब दशा से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। इसे दूर करने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। हाल ही में देवरिया-पकड़ी मार्ग के 14 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 44 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। परियोजना को स्वीकृति मिलते ही सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी।

Related posts

देवरिया के उत्कृष्ट खिलाडियों को डीएम एपी सिंह ने किया सम्मानित : खेल से करियर बनाने पर दिया जोर

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया झूठी पार्टी, मतदाताओं से की ये बड़ी अपील

Sunil Kumar Rai

CUET : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टेस्ट की आखिरी तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Harindra Kumar Rai

खास खबर : यूपी का एक्सप्रेसवे नेटवर्क कई देशों से ज्यादा, दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे में पहुंचें चित्रकूट, ऐसे जाल बिछा रही योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सचिव ने राजकीय बाल गृह देवरिया का जाना हाल, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 के एक साल : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, जानें देवरिया को क्या मिला

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!