खबरेंदेवरिया

डीएम की दीपावली : पत्नी रश्मि सिंह के साथ राजकीय बाल सुधार गृह में बच्चों को दिया गिफ्ट, खिलाई मिठाई

Deoria News : जिलाधिकारी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society Deoria) के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) तथा आकांक्षा समिति की अध्यक्षा रश्मि सिंह ने राजकीय बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बाँटी।

सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी बाल सुधार गृह पहुंचे और वहाँ रह रहे बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, पेंसिल, रबर, कॉपी इत्यादि देकर दीपावली सेलिब्रेट किया और बच्चों को दीपावली की शुभकामना दी। आकांक्षा समिति की अध्यक्षा एवं जिलाधिकारी की पत्नी रश्मि सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिष्ठान खिलाया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल, विनोद चौरसिया, जमुना एवं जसोदा नंद तिवारी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

इससे पहले रविवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीवाली के अवसर पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीवाली के अवसर पर अपनी खुशियों को आस पास के लोगों के साथ मिलजुल कर बांटें, जिससे जनपद जगमग व रोशन हो सके।

उन्होंने कहा कि पटाखों के मामले में सुरक्षा के मानक महत्वपूर्ण हैं। सभी लोग सुरक्षा के मानकों का पालन करें। पटाखे हमारी परम्परा का हिस्सा हैं, परन्तु इसका प्रयोग सुरक्षा व सावधानी से करें। उन्होंने जनपदवासियों से पटाखों के संबंध में पर्यावरण और न्यायालयों से निर्धारित मानकों के अनुपालन का अनुरोध किया।

Related posts

देवरिया से दु:खद खबर : स्कूल जा रही बच्ची की बिजली का पोल गिरने से मौत, ऐसे हुआ हादसा

Sunil Kumar Rai

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात : योगी सरकार की तारीफ कर दिया ये संदेश

Rajeev Singh

BIG NEWS : पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने गैर निवासियों के नाम बनवाए शौचालय, मिल कर किया लाखों का गबन, अब होगी वसूली

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने पीएसी के 163 रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई शपथ, दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि को गाली देते सपा नेता का वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया, देखें Video

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!