खबरेंदेवरिया

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त : संवाद कार्यक्रम में बोलीं अलका सिंह

Deoria News : ‘भाजपा (Bhartiya Janta Party) की मोदी सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही है, जो प्रसंशनीय है।’

ये बातें निवर्तमान देवरिया नगर पालिका (Deoria Nagar Palika) अध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल (BJP Mahila Morcha Deoria Nagar) द्वारा नई बाजार स्थित पूर्व सभासद लोकेश गोयल के आवास पर महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से बात करते हुये कही।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों की भाजपा सरकार में देश महिलाओं के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नारी शक्ति देश की प्रगति की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और अब महिलाएं कई क्षेत्रों में काफी आगे निकल चुकी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की ज्यादातर योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संवाद कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी आराधना पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में अरुण सिंह, राजेश कुमार मिश्र, संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, बबिता जायसवाल, निधि जायसवाल, निशा तिवारी, मिनती सिंह, मनोज गोयल, प्रेमशीला तिवारी, रेखा, सभासद आशीष गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में लोग रहे।

Related posts

DEORIA : जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को कहा पार्टी की रीढ़

Sunil Kumar Rai

देवरिया पुलिस का गांजा तस्करों पर जबरदस्त एक्शन : लाखों रुपये का 102 किलो गांजा बरामद

Rajeev Singh

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 2600 से ज्यादा गिरफ्तार और 7 हजार मामले दर्ज, पढ़ें पूरा एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

उपलब्धि : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जीता मोस्ट एंगेजिंग एंटरप्रेन्योर पुरस्कार, प्रबंधन ने ऐसे जताई खुशी

Abhishek Kumar Rai

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सफलता : सीएम योगी ने विजेताओं को दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कौशल विकास की 9 संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट किया, 6 को चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!