खबरेंदेवरिया

डीएम ने राइस मिलर संग की बैठक : धान खरीद को लेकर दिए निर्देश, किसानों से सीधे फसल क्रय नहीं करेंगे मिल

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने शनिवार को 1 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीद के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राइस मिल मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कस्टम मिलिंग के कार्य मे शामिल समस्त राइस मिल को धान संबद्ध क्रय केंद्रों से ही प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मिल किसानों से सीधे धान न खरीदें।

जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर सरकार से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रयदारी होगी। क्रय केंद्र पर आने वाले छोटे एवं सीमांत कृषकों के धान को प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में किसान क्रय केंद्र से धान वापस लेकर न जाएं। जनपद में कुल 90 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनसे कस्टम मिलिंग कार्य के लिए 28 मिलों को संबद्ध किया गया है।

कस्टम मिलिंग का कार्य करने वाली मिल के प्रतिनिधियों ने चावल की रिकवरी, कुटाई दर, मिलरों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, विभिन्न देयकों के भुगतान प्राप्ति में होने वाली समस्या तथा सारटिक्स लगाने में एक वर्ष की छूट की मांग रखी, जिसके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने मिलरों को आश्वस्त किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम, प्रभाकर राय, रामकुमार सिंह, शिव मुरारी, नागेंद्र मल्ल, सत्यम गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी, मिलर और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 5 शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त : जांच में मिलीं गायब, डीएम ने लिया एक्शन

Rajeev Singh

लोगों ने दी Budget 2023 पर प्रतिक्रिया : देवरिया के जनप्रतिनिधियों ने बताया…, जानें किसने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

कांग्रेस के नए खेवनहार बने मल्लिकार्जुन खड़गे : अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को 8 गुना वोटों से हराया, पराजित पक्ष ने जताई आपत्ति

Sunil Kumar Rai

Gautam Buddh Nagar : भारतीय कुर्मी महासभा के सदस्यों ने लिया बड़ा संकल्प, बनी ये योजना

Abhishek Kumar Rai

Rojgar Mela : 3 अगस्त को आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें कैसे ले सकेंगे हिस्सा और किन्हें मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

सड़क पर खेल रहे बच्चों का हुआ नामांकन : बीएसए देवरिया की अगुवाई में चला अभियान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!