खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने लिया विद्युत उपकेंद्रों का जायजा : देवरिया के लाखों लोगों को दिलाया ये भरोसा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने गुरुवार को विभिन्न विद्युत उप-केंद्रों का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं। आमजन को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अपराह्न डेढ़ बजे रामलीला मैदान स्थित 32/केवी उपकेंद्र का निरीक्षण किया। विद्युत उपकेंद्र पर कार्मिक कार्य करते मिले। उपकेंद्र पर मौजूद कार्मिक गौरीलाल ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके उपकेंद्र के फीडर से विद्युत आपूर्ति में किसी भी तरह की समस्या की सूचना नहीं मिली है।

इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (Uttar Pradesh Power Transmission Corporation-UPPTC) से संचालित 220/132 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र कतरारी का निरीक्षण किया। यहाँ भी स्थितियां सामान्य मिली।

जिलाधिकारी ने कार्य बहिष्कार, हड़ताल के दौरान जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सफल संचालन के लिए ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता एवं उसके अनुरक्षण के उचित प्रबंध, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्त सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण, संवेदनशील तथा अति आवश्यक सेवाओं यथा सरकारी एवं निजी अस्पताल, पेयजल आपूर्ति, एवं अन्य अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विशिष्ट निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

डीएम जेपी सिंह ने कहा कि कतिपय विद्युत कर्मचारी संगठनों के आहूत सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी कुछ रूटीन सी शिकायतें मिली हैं, जिन्हें ठीक करा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता वीएस त्यागी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

Related posts

देवरिया में 28 लाख लोगों को दी जाएगी फाइलेरिया की डोज : डीएम ने दवा खाकर किया महाअभियान का शुभारंभ

Rajeev Singh

DEORIA : 8 साल से तैयार हो रहा आंगनबाड़ी भवन अब तक अधूरा, सीडीओ ने लगाई फटकार, मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway को लेकर लगने लगे कयास : प्रभावित हजारों गांवों के किसानों की बढ़ी चिंता, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, कही ये बड़ी बात

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : चौथे हफ्ते रुद्रपुर का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें क्यों खास है ये पहल

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!