खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में 500 कार्यकत्रियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों ने लोगों को किया प्रेरित

Deoria News : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने सोमवार को तिरंगा रैली निकाली।

विकास भवन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

विकास भवन से प्रारंभ इस रैली में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मोहित, श्वेता मौर्या युवा कल्याण अधिकारी नितेश राय आदि उपस्थित थे।

500 कार्यकत्रियों ने निकाली यात्रा

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि घर-घर झंडा-तिरंगा अभियान की जन जागरूकता के अंतर्गत विकास भवन से 500 कार्यकत्रियों की यह रैली निकाली गई। इस रैली में शहर देवरिया सदर व बैतालपुर की चुनिंदा कार्यकत्रियां शामिल थीं। सभी के हाथों में भारतीय अस्मिता का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा था। रैली में राष्ट्रीय गीतों का भी उद्घोष किया गया।

रैली निकाली जाएगी

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभाग की कार्य योजना के अनुसार परियोजनावार भी इसी प्रकार की रैलियां जनपद के विभिन्न विकास खंडों में निकाली जाएंगी।

ये रहे शामिल

रैली में बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येंद्र सिंह, कौशल किशोर सिंह, विश्व दीपक पांडे, रिचा पांडे, विमल पाल सिंह, गोपाल सिंह, अजय नायक जी व अपर संख्या अधिकारी अवधेश सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का दिया आदेश, इन पर रहेगा जोर

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : योगी कैबिनेट ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को दिया तोहफा, मुफ्त ड्रेस और स्कूल बैग मिलेगा

Harindra Kumar Rai

देवरिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत : डिवाइडर पार कर लग्जरी कार ने मारी टक्कर, शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

Rajeev Singh

डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण : गलत सेंटर ले जाने पर तहसीलदार को नोटिस, जानें कैसे हुई चूक

Rajeev Singh

सलेमपुर में निकाली गई भव्य राम नाम शोभा यात्रा : सांसद रविंदर कुशवाहा और मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने गाया कीर्तन

Rajeev Singh

बड़ी खबरः अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज जारी होगी लिस्ट, इन छात्रों की मेरिट में हुआ बदलाव, जानें वजह

Shweta Sharma
error: Content is protected !!