खबरेंदेवरिया

7 दिसंबर को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : सीडीओ ने दिए ये आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक/प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण 7 दिसम्बर को विकास भवन के गांधी सभागार में दो पालियों में आयोजित होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि पूर्वान्ह्न 11 बजे से 1 बजे तक नगर पालिका परिषद देवरिया एवं नगर पालिका परिषद गौरा बाजार तथा नगर पंचायत रुद्रपुर, गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर, भटनी का प्रथम पाली के प्रशिक्षण के लिए समय निर्धारित किया गया है।

दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नगर पंचायत मझौलीराज, लार, बरियारपुर, पथरदेवा, बैतालुपर, तरकुलवा, हेतिमपुर, मदनपुर भलुअनी तथा आरक्षित निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के द्वितीय पाली का प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने समस्त निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि को ससमय प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया है। 

Related posts

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने विभागों का किया दौरा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

Ramchandra Vidyarthi : सिर्फ 14 साल की उम्र में तिरंगा फहरा शहीद हुए रामचंद्र विद्यार्थी, मंत्री-विधायक, डीएम और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया-लखनऊ के बीच शुरू होगी नॉन स्टॉप बस सेवा, विधायक शलभ मणि करेंगे रवाना

Sunil Kumar Rai

जरूरी : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 31 मई तक कराएं ईकेवाईसी, देरी हुई तो रुकेगी किस्त

Abhishek Kumar Rai

बैकुंठपुर गौशाला में तीन गोवंश की मौत : नोडल अधिकारी निलंबित, डीएम और एसपी ने किया दौरा

Rajeev Singh

नदियों के किनारे इन गतिविधियों को बढ़ावा देगा प्रशासन : गंगा समिति की बैठक में बोले डीएम

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!