उत्तर प्रदेशखबरें

आज सोशल मीडिया पर छाएगा सेल्फी विद अमृत सरोवर : विश्व पृथ्वी दिवस पर 10 हजार स्थलों पर होगा आयोजन

Uttar Pradesh : प्रदेशवासियों में प्रदेश के अमृत सरोवरों के प्रति अलख जगाने के लिए योगी सरकार नये-नये प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेल्फी विद अमृत सरोवर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशवासियों से अमृत सरोवरों के साथ उनकी फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आग्रह किया गया है।

सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम प्रदेश के करीब 10 हजार अमृत सरोवरों पर होगा। इसको लेकर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम में सम्बन्धित ग्राम के मनरेगा श्रमिकों, ग्राम रोजगार सेवक, महिला मेट, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की दीदीयां, बीसी सखी, ग्राम पंचायत के निवासियों एवं जनप्रतिधियों उपस्थिति सुनिश्चित करें।

सोशल मीडिया पर मचेगी धूम
योगी सरकार ने प्रदेश में निर्मित अमृत सरोवरों पर 6 लाख सेल्फी विद अमृत सरोवर का लक्ष्य निर्धरित किया गया है, जिसके तहत हर अमृत सरोवर पर कम से कम 50 ग्रामवासियों द्वारा अमृत सरोवर के साथ ट्वीट करते हुए (#SelfieWithAmritSarovar)के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्य मंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग किया जाएगा।

इसके साथ सभी संबंधित अमृत सरोवरों पर अमृत सरोवर से संबंधित बैनर भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर एक लघु गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें जलवायु परिवर्तन, पौधरोपण, नदी, तालाब एवं वर्षाकाल में जल संचय आदि पर परिचर्चा की जायेगी। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा संकल्प लिया जायेगा कि उनके परिवार द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी उनके साथ परिवार की होगी।

डिप्टी सीएम करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत
ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी 58 हजार ग्राम प्रधानों के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के विकासखंड गोसाईगंज की ग्राम पंचायत काजीखेड़ा में सुबह दस बजे सेल्फी विद अमृत सरोवर में प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

Related posts

यूपी में 4 विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी : अयोध्या को मिला 456 करोड़, पढ़ें कैबिनेट के दो महत्वपूर्ण फैसले

Swapnil Yadav

10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती : पीएम नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, इन विभागों में भरे जाएंगे पद

Shweta Sharma

DEORIA : जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को कहा पार्टी की रीढ़

Sunil Kumar Rai

यूपी रोडवेज के 50 साल : सीएम योगी ने 100 नई राजधानी बसों को दिखाई हरी झंडी, हर गांव तक बसें चलाने का…

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने मिड डे मील में लापरवाही पर बीईओ और सप्लाई इंस्पेक्टर को चार्जशीट दिया, रोका वेतन

Abhishek Kumar Rai

दाल कारोबारियों को पोर्टल पर देनी होगी स्टॉक की जानकारी : जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!