खबरेंदेवरिया

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Deoria News : जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana – PMFBY) के क्रियान्वयन के लिये अधिसूचना रबी 2022 जारी कर दी गयी है। फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गयी है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। जनपद देवरिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए एग्रीकल्चर इन्शोरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया नामित है। अधिसूचित फसल गेहूं के लिए कृषकों को प्रीमियम बीमित राशि का 1.50 प्रतिशत देना है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। फसली ऋण लेने वाले ऋणी किसान यदि अपनी फसलों का बीमा नहीं कराना चाहते है, तो बैंक शाखा स्तर पर जहां से उनको फसली ऋण की सुविधा प्राप्त हुयी है, वहां दिनांक 24.12.2022 तक लिखित रूप से अवगत करा दें।

अन्यथा किसान के खाते से बैंक द्वारा प्रीमियम अनिवार्य रूप से काट लिया जायेगा।” जो कृषक गैर ऋणी है मगर फसल बीमा कराना चाहते हैं, वह नजदीकी जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर बीमा करा सकते हैं।

फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत करा दें।

उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि तय तिथियों से अवगत होते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं।

Related posts

Lok Adalat : देवरिया में विशेष लोक अदालत में सुलझाए गए 10 वाद, जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने सफल आयोजन के लिए दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में खाद्य विभाग ने दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की, इन इलाकों में चला अभियान

Sunil Kumar Rai

सावन में शिवालयों पर रहेंगे सभी प्रबंध : सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम और एसपी ने की बैठक

Sunil Kumar Rai

नोएडा : एनईए ने ज्यादा बिजली बिल भेजने पर जताया विरोध, की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

मंथन : एमिटी यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में जुटे दिग्गज, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Harindra Kumar Rai

उपलब्धि : देश के 50 फीसदी परिवारों तक पहुंचा पानी, यूपी टॉप टेन से बाहर, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!