खबरेंदेवरिया

भीषण ठंड में भूले जिम्मेदारी : जिलाधिकारी ने दो लेखपालों पर की कार्रवाई, सभी अधिकारियों को वार्निंग

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें कई स्थानों पर खामी मिली।

भाटपाररानी तहसील के भिंगारी बाजार, घांटी चौराहा, सदर तहसील के रुद्रपुर मोड़ सहित कई स्थानों पर अलाव जलता नहीं मिला, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और उत्तरदायित्व तय करते हुए दो लेखपालों को चार्जशीट देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शीतलहर में आमजन को राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिकता का विषय है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के समस्त प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश के बावजूद अलाव न जलाने पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

उप जिलाधिकारी भाटपाररानी संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी के दिए गए निर्देश के क्रम में लेखपाल अंशुमान पांडेय और श्रीकांत यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। तहसील क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जला दिए गए हैं। लोगों को ठंड से राहत पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

गन्ना किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जलाए गए अलाव
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला प्रतापपुर चीनी मिल पहुंचे और किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कई स्थलों पर अलाव जलवाए। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

एडीएम वित्त एवं राजस्व में लिया विभिन्न स्थलों का जायजा
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार की शाम सोनूघाट, भलुअनी सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि समस्त मुख्य स्थलों पर अलाव जला दिए गए हैं और अलाव सुबह शाम जले, इसकी नियमित निगरानी की जा रही है।

Related posts

उपलब्धि : यूपी के 7 जिलों को नीति आयोग की लिस्ट में मिली जगह, सीएम आदित्यनाथ ने जताई खुशी, दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Deoria News : एससी और एसटी वर्ग के नागरिक प्रशिक्षण के लिए 10 सितंबर तक करें आवेदन, इन ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग

Abhishek Kumar Rai

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

12 सेंकेंड में ध्वस्त होंगे सुपरटेक ट्विन टावर्स : गिराने में 3700 किग्रा विस्फोटक होगा इस्तेमाल, एक्सप्रेसवे रहेगा बंद, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : बारिश में झोपड़ी गिरने से दब कर तीन साल के मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : अंतिम चरण के चुनाव से पहले मायावती ने मतदाताओं से की अपील, जानें क्या बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!