खबरेंदेवरिया

देवरिया में 15 मार्च को होगा सामूहिक विवाह : इन्हें मिलेगा योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Deoria News : श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने श्रम विभाग में उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि श्रम विभाग, देवरिया सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 मार्च को करा रहा है।

ऐसे निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन 01 वर्ष पुराना हो अर्थात 14 मार्च 2022 तक हुआ है, वह अपनी पुत्री के विवाह के लिए सहज जन सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेण्टर तथा बोर्ड की वेबसाइट https://www.upbocw.in/ से स्वतः ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे लाभार्थी श्रमिक जो सामूहिक पुत्री विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं, उन्हें अपनी पुत्री के विवाह के लिए 75000/- रुपये दो चरणों में दिया जाना है।

विवाह तिथि के एक सप्ताह पूर्व ही वर एवं वधू की पोशाक खरीदने के लिए धनराशि स0-10000 /- मात्र श्रमिक के बैंक खाते में सीधे अंतरित जायेगा तथा विवाह सम्पन्न होते ही रु0-65000/- की धनराशि उनके बैंक खाते में भेज दिया जायेगा।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में श्रमिक अपनी पुत्री का विवाह कराने के लिए आवेदन कर योजना का हितलाभ प्राप्त करें। आवेदन करने के लिए श्रमिक पंजीयन कार्ड की छाया प्रति, श्रमिक का स्व प्रमाणित आधार कार्ड की छाया प्रति, कन्या का स्व प्रमाणित आधार कार्ड, कन्या व वर पक्ष का परिवार रजिस्टर की स्व प्रमाणित छाया प्रति, श्रमिक का विगत 01 वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करने का नियोजन प्रमाण पत्र अथवा स्व-घोषणा पत्र देना होगा।

कन्या व वर की आयु प्रमाण पत्र जिसमें कन्या की आयु विवाह की तिथि पर कम से कम 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु प्रमाण पत्र के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, हाई स्कूल की मार्कशीट व परिवार रजिस्टर की नकल मान्य है।

Related posts

इस साल के अंत तक Gorakhpur Link Expressway पर फर्राटा भरेंगे वाहन : 73 प्रतिशत काम पूरा, जानें क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

Rajeev Singh

देवरिया में खुलेगा कृषि विश्वविद्यालय : कृषि मंत्री ने भूमि चिन्हित करने के दिए आदेश, विकास कार्यों की समीक्षा की

Rajeev Singh

BREAKING : देवरिया में दर्जनभर अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी, इन प्रोजेक्ट में ढिलाई पड़ी भारी

Abhishek Kumar Rai

स्कॉलरशिप साधनहीन छात्रों के लिए आवश्यक, न छूटे एक भी पात्र : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार ने गांव-गांव में उतारी ऑरेंज फोर्स : झटपट चालू होगी पानी की सप्लाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया की फिजाओं में बही देशभक्ति की हवा : डीएम ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की, लोगों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!