खबरेंपूर्वांचल

BIG NEWS : विधायक जय प्रकाश निषाद सड़क दुर्घटना में घायल, कृषि मंत्री ने अस्पताल पहुंच जाना हाल

Uttar Pradesh : पूर्व मंत्री और वर्तमान में देवरिया जिला की रुद्रपुर विधानसभा (Rudrapur Assembly) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयप्रकाश निषाद (MLA Jai Prakash Nishad) देवरिया से लखनऊ जाते वक्त सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें लखनऊ के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री और देवरिया की पथरदेवा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) तथा रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया (MLA Surendra Chaurasia) ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना।

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी मिलने पर लखनऊ सिविल अस्पताल पहुंच उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। ईश्वर से उनके शीघ्र होने की कामना करता हूं।

रामपुर कारखाना से विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और भगवान से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश निषाद सोमवार की रात सड़क मार्ग से देवरिया से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में अयोध्या के निकट उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और उन्हें चोटें आई हैं। आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related posts

देवरिया में यूपी बोर्ड-2023 परीक्षा के टॉपर्स का हुआ सम्मान : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक और डीएम ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 73 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सीडीओ ने की कार्रवाई, वेतन रोका और…

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन, देवरिया के हर कोने से पहुंचे लोग

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भटनी पुलिस ने 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, 3 बाइक बरामद

Abhishek Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव की गाइडलाइंस जारी : जानें कौन कर सकेगा दावेदारी, कितना देना होगा शुल्क, पढ़ें हर जानकारी

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : योगी कैबिनेट ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को दिया तोहफा, मुफ्त ड्रेस और स्कूल बैग मिलेगा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!