खबरेंदेवरिया

देवरिया में खुलेगा कृषि विश्वविद्यालय : कृषि मंत्री ने भूमि चिन्हित करने के दिए आदेश, विकास कार्यों की समीक्षा की

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) ने बुधवार को विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यकक्ष में जनपद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में राज्य सरकार से संचालित परियोजनाओं को शासन की मंशानुरूप उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए।

कृषि मंत्री ने मुख्य राजस्व अधिकारी को कृषि विश्वविद्यालय के लिए भूमि का चयन शीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय से जनपद के किसानों को काफी फायदा होगा। उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बीज भंडारों पर बीज समय से पहुंचे और शासन से निर्धारित मूल्य पर मिले। बीज की कालाबाजारी किसी भी दशा में न होने पाये। उन्होंने सरसो के बीज के मिनी किट का वितरण किसानों में करवाने का निर्देश भी दिया।

कृषि मंत्री ने एआर कॉपरेटिव को किसानों को खाद समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि खाद विक्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दिया जाए। कृषि मंत्री ने जनपद में कृषि की ढांचागत अवसंरचना के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज, फ्लोर मिल एवं राइस मिल सहित विभिन्न उद्योगों के विकास से किसानों की आय बढ़ेगी।

कृषि मंत्री ने धान खरीद के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। धान क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की घटतौली न होने पाये। छोटे किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एसडीएम सौरभ सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, डीपीआरओ अविनाश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria news : सलेमपुर में भाजपा ने लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ‘स्कूल चलो अभियान’ का करेंगे शुभारंभ, पूर्वांचल के इस जिले से होगा आगाज

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : ज्वेलरी शॉप में लूट का देवरिया पुलिस ने किया खुलासा, मालिक निकला मास्टरमाइंड, ऐसे रची वारदात की साजिश

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने नामांकन केंद्रों पर देखीं तैयारियां : अधिकारियों और कर्मियों को दी ये नसीहत

Rajeev Singh

सलेमपुर में हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन : सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने प्रबुद्धजनों को बताईं सरकार की उपलब्धियां

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : डीएम ने निवासियों से बड़ी अपील की, सड़क हादसों से बचाव के बताए उपाय

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!