खबरेंदेवरिया

BREAKING : पीएम नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को देवरिया मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 25 अक्टूबर को देवरिया मेडिकल कॉलेज (Deoria Medical College) का शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने इससे जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अपने सिद्धार्थनगर दौरे पर इसकी घोषणा की। पीएम के आगामी जनपद दौरे से पहले सीएम आज तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की। जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां के मेडिकल कॉलेज का नामकरण “माधव बाबू जी” के नाम पर किया है। प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर से 7 नए मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इनमें सिद्धार्थनगर के साथ एटा, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया और प्रतापगढ़ शामिल हैं।

स्वागत के लिए तैयार है

सीएम ने आगे बताया, सिद्धार्थनगर का मेडिकल कॉलेज अपने पहले सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां पर कक्षाएं प्रारंभ होंगी। इस मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुकम्पा व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। 2 वर्ष पहले मैंने जनपद सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत जनपद को मेडिकल कॉलेज प्राप्त हुआ है। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है।

पढ़ाई शुरू होगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि नेशनल मेडिकल कमीशन ने प्रदेश के 7 मेडिकल कॉलेज को मान्यता दे दी है। इसमें हर मेडिकल कॉलेज में 100 एडमिशन होंगे। इस लिस्ट में सिद्धार्थनगर का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। पीएम स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला जोड़ी जा रही है। पहले पूर्वी यूपी में एक मात्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज था। आज गोरखपुर में एम्स बनकर लगभग तैयार है। अगले एक-डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री के कर-कमलों से इसका उद्घाटन भी होगा।

हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज

बताते चलें कि प्रदेश सरकार सभी 75 जनपदों में न्यूनतम एक-एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए कृतसंकल्पित है। योगी सरकार के निरन्तर किये गये प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो रहे हैं। सीएम ने 16 जनपदों में पीपीपी मॉडल के आधार पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के सम्बन्ध में तेजी से प्रक्रिया पूरा करने का आदेश दिया है। ताकि मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हो सके।

Related posts

Deoria News : सीडीओ ने रूच्चापार आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, 10 दिन में काम पूरा कराने का आदेश

Sunil Kumar Rai

Padma Awards 2023 : पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू, देनी होगी ये जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

चार्जर ने ली जान : देवरिया में मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में बुधवार से शुरू होगा मेगा राशन वितरण अभियान, योगी सरकार ने तैयारी पूरी की, जानें किसे कितना राशन मिलेगा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को देंगे ये सौगात, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लिए 92 करोड़ की दूसरी किश्त जारी, इसी अगस्त में हुआ था शिलान्यास

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!