खबरेंदेवरिया

25 नवंबर को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : छुट्टी की तिथियों में हुआ बदलाव

Deoria News : अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। शासन ने अब 24 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर, 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

पूर्व घोषणा के अनुसार 24 नवंबर को अवकाश निर्धारित था, लेकिन शासन स्तर पर पुनर्विचार के बाद आदेश संशोधित किया गया है। अब यह अवकाश कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 25 नवंबर को प्रभावी होगा।

27 नवम्बर को होगी जज परिसर में बने नए पोख्ता कैंटीन की नीलामी
अध्यक्ष नीलामी समिति, जजी देवरिया, रवि यादव ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशों के अनुपालन में न्यायालय परिसर के उत्तर दिशा में स्थित नव निर्मित पोख्ता कैंटीन की नीलामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 27 नवम्बर, 2025 को अपराह्न 4.30 बजे दस कक्षीय न्यायालय भवन के केन्द्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में सम्पन्न की जाएगी।

अध्यक्ष नीलामी समिति ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

किसानों को 50% अनुदान पर मिलेगा रबी फसल का बीज, 30 नवंबर तक मिलेगा लाभ
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी वर्ष 2025–26 के लिए कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा गेहूं, चना, मटर, मसूर तथा राई/ सरसों का बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बीज वितरण की प्रक्रिया 30 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी।

बीज वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इसलिए किसान अपना आधार कार्ड तथा खतौनी की छायाप्रति साथ में लेकर अपने संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क कर समय पर बीज प्राप्त करें।

उन्होंने किसानों से अपील की कि अंतिम तिथि से पहले बीज अवश्य प्राप्त कर लें जिससे रबी फसल की समय से बुवाई सुनिश्चित हो सके।

Related posts

Deoria News : लार बाईपास मार्ग पर 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक बंद रहेगा यातायात

Rajeev Singh

फर्जीवाड़ा : देवरिया में कोटेदारों ने परिजनों के नाम से बनवाए फर्जी अंत्योदय कार्ड, अब रिकवरी करेगा प्रशासन, दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : गौरीबाजार में आधा दर्जन अफसरों को नोटिस, एक को प्रतिकूल चरित्र प्रविष्टि जारी, जानें वजह

Rajeev Singh

नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ : पुण्यतिथि पर पढ़ें राणा के वंशज इस गोरक्षपीठाधीश्वर महंत की उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

किसान मोर्चा के बेमिसाल एक साल : देवरिया में 1800 कृषकों ने पीएम, सीएम और कृषि मंत्री को लिखा धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!