खबरेंदेवरिया

Nagar Palika Election 2022 : देवरिया भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक, चुनाव लड़ने के लिए छोड़ना होगा पद

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर पालिका परिषद चुनाव की तैयारी के लिए के संयोजकों और मंत्रियों की बैठक पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर हुयी। इसमें तमाम बिंदुओं पर मंथन कर रणनीति बनाई गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय महामंत्री और देवरिया जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि पालिका व पंचायतों के 7 नवम्बर तक मतदाता सूची के दावे और आपत्तियों का समय है। अतः आप सभी मतदाता सूची का अध्ययन कर जहां भी कोई परेशानी हो, आपत्ति दे दें। ताकि उसका निस्तारण हो सके।चुनाव की असली लड़ाई मतदाता सूची से ही होनी है, इसलिये मतदाता सूची का बारीकी से कई बार अध्ययन कर लें अगर मतदाता सूची हम सभी दुरुस्त कर लिये तो पालिका के चुनाव में विपक्षी स्वयं धाराशायी हो जायेंगे।

निकाय चुनाव के जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरुण सिंह ने कहा कि वार्डों के संयोजक, प्रभारी और कमेटी के सदस्यों के मेहनत और परिश्रम से निकाय चुनाव फतह करेंगे। पार्टी द्वारा आरक्षण आने के बाद आवेदन लेने का काम शुरू होगा। पार्टी ऐसा भी करने वाली है कि आवेदन करने वाला अगर किसी पद पर है, तो पहले वह अपने दायित्व को छोड़े, तब टिकट के लिये आवेदन करे।

बैठक में नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पालिका चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, गोविन्द मणि, पवन मिश्र, रंजीत सिंह, अतुल पासवान, अखिलेश मिश्र, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, शुभम मणि त्रिपाठी, भरत मद्धेशिया, संतोष पाण्डेय, विट्टू मद्धेशिया, रत्नेश्वर गर्ग, विजेन्द्र चौहान, मिथिलेश मिश्र, रूपम पाण्डेय, रजनीश तिवारी आदि रहे।

Related posts

देवरिया में सिर्फ 139 क्लिनिक रजिस्टर्ड : बाकी अवैध रूप से कर रहे झोलाछाप इलाज, डीएम ने की बचने की अपील, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी बना ई-स्पोर्ट्स पॉलिसी वाला पहला राज्य : खेल विभाग साधेगा बड़े लक्ष्य, जानें सरकार का पूरा प्लान

Swapnil Yadav

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

कुशीनगर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तमकुही राज से किया नामांकन, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Harindra Kumar Rai

Kanpur-Ghaziabad Corridor : सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे कानपुर से गाजियाबाद, पूर्वांचल और बिहार का सफर होगा आसान, 9 एजेंसी ने लगाई बोली

Harindra Kumar Rai

देवरिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत : डिवाइडर पार कर लग्जरी कार ने मारी टक्कर, शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

Rajeev Singh
error: Content is protected !!