खबरेंदेवरिया

Deoria News : जनपद के 16800 पेंशनर को नहीं मिलेगी अगली किस्त, 21 नवंबर तक होगा पशुओं का टीकाकरण, पढ़ें देवरिया की दो जरूरी खबरें

Deoria News : जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक 16858 वृद्धवस्था पेंशनर ने पेंशन की वेबसाइट पर अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। जिसके कारण इन पेंशनर को पेंशन की किस्त का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

जिन वृद्धावस्था पेंशनर ने अभी तक पेंशन की वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है, वे अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति विकास भवन में स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया के कार्यालय में तत्काल जमा करा दें। अन्यथा उन्हे पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं होगी। इसके लिये सम्बन्धित पेंशनर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

21 नवंबर तक होगा टीकाकरण
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ पीएन सिंह ने बताया है कि खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एफएमडी (सीपी) टीकाकरण कार्यक्रम 7 से 21 नवंबर तक किया जाना प्रस्तावित है। जिसके अन्तर्गत गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण (चार माह से कम आयु के पशुओं तथा आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़ते हुए) 45 दिनों में जनपद में अभियान चलाकर सम्पादित किया जाना है।

जनपद के समस्त सम्मानित पशुपालकों, कृषकों को उन्होंने सूचित किया है कि अपने पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण कराकर योजना का लाभ उठायें। टीकाकरण कार्य में किसी प्रकार की असुविधा होने पर नोडल अधिकारी डॉ श्याम नगीना राम उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया सदर को अवगत कराएं। पशुपालक मोबाइल नंबर 9415843607 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

देवरिया में 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद : प्रशासन ने 52 केंद्रों पर क्रय की तैयारी की, जानें क्या बोले डीएम

Swapnil Yadav

विकास एजेंडा रैंकिंग में देवरिया यूपी में अव्वल : इन दो अधिकारियों की बदौलत मिली उपलब्धि

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने खोले नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के पत्ते : जानिए किसको कहां से मिला मौका

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 2 अक्टूबर से चलेगा हर घर सोलर अभियान : लोगों को दी जाएगी ये जानकारियां, सरकार ने बनाया ये प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

दु:खद खबर : देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गया व्यक्ति डूबा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला

Satyendra Kr Vishwakarma

मुख्यमंत्री योगी बोले : पूर्वोत्तर को शेष भारत से अलग रखने के हुए कुत्सित प्रयास, एबीवीपी के छात्रों से की भेंट

Shweta Sharma
error: Content is protected !!