खबरेंदेवरिया

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : चरियांव-खैराबनुआ सहित दर्जनों गांवों की सड़कें सुधरीं, अधिवक्ताओं और पुलिस…

Deoria News : देवरिया सदर के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी के निर्वाचन के एक वर्ष पूरे होने पर उन्होंने अपने जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता को दी है। मंत्री पद पर नहीं रहते हुए भी उनका रिपोर्ट कार्ड पेश करना उनकी जिम्मेदारी को दिखाता है। बीते एक वर्ष में उन्होंने विधानसभा और देवरिया की जनता के साथ-साथ सरकारी विभागों के लिए कई बड़े कार्य किए हैं।

गौरीबाजार के दर्जनों गांवों को मिली सड़कों की सौगात
एमएलए चुने जाने के बाद से ही शलभ मणि त्रिपाठी विधानसभा की सड़कों का कायाकल्प करने में जुटे हैं। उनके प्रयास से गौरीबाजार क्षेत्र के दर्जनों गांवों को नई सड़कें मिली हैं। बीते दिनों उन्होंने कुछ मार्गों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवरिया के गौरी बाज़ार क्षेत्र में कई शानदार सड़कें बनवा आज जनता को समर्पित कीं।

उन्होंने कहा कि ये सड़कें काफ़ी समय से ख़राब थीं और स्थानीय लोगों को इसकी वजह से बहुत सारी समस्यायें आ रहीं थीं। खैरटिया, चरियांव और खैराबनुआ में विधायक निधि से नई सड़कों का निर्माण करा कर जनता को आज समर्पित किया। नई सड़कों के निर्माण से लोग बेहद ख़ुश दिखे। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। इन सड़कों के निर्माण इलाक़े के लोगों को काफ़ी लाभ मिलेगा। विकास की यह प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी।

अधिवक्ताओं के लिए की पहल
बीजेपी एमएलए ने कहा कि अधिवक्ता साथियों का हमेशा से समाज के लिए बड़ा योगदान रहा है। तमाम कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अधिवक्ता साथी न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। पिछले दिनों उनके बीच गया तो यह महसूस किया कि उनके लिए एक सभागार की ज़रूरत है। लिहाज़ा सभागार का निर्माण शुरू करा दिया गया है। कल कचहरी परिसर में विधिवत पूजन अर्चन कर इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिवक्ता संगठनों के सभी साथी भी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उच्च गुणवत्ता का सभागार जल्द से जल्द तैयार कराकर अधिवक्ता साथियों को भेंट कर दिया जाए।

पुलिसकर्मियों को मिलेगी सहूलियत
विधायक ने देवरिया के गौरी बाज़ार थाने मे पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल, विवेचना कक्ष और बैरक के निर्माण कार्य का विधिवत शिलापूजन किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने मेरे अनुरोध पर इस कार्य हेतु धन आवंटित किया है। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य उच्च क्वालिटी का कराया जाए और जल्द से जल्द निर्माण कार्य करा पुलिसकर्मियों को सौंपा जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, वरिष्ट भाजपा नेता कृष्णनाथ राय, बैतालपुर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सीएम ने दी मंजूरी
शलभ मणि ने देवरिया में भी पुलिसकर्मियों की सहूलियत के लिए पहल की। उन्होंने कहा कि समाज के तौर पर और सरकार के तौर पर हम सबका दायित्व है कि सरकारी कर्मचारी और उनमें भी ख़ास तौर पर पुलिस और प्रशासन के लोग जो दिन- रात हमारी सेवा में जुटे हैं, उनकी सुख सुविधाओं का भी ख़याल रखें। इसी दिशा में मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से देवरिया के कोतवाली थाने में पुलिस कर्मियों के लिए नई बैरकों, हॉस्टल और इन्वेस्टिगेशन रूम का निर्माण होने जा रहा है। इस निर्माण कार्य की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर आधारशिला रखी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च क्वालिटी का कार्य जल्द से जल्द पूरा करा पुलिस विभाग को सौंपा जाए।

Related posts

Deoria News : बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का होगा प्रशिक्षण, जानें क्या लक्ष्य हासिल करना चाहती है पार्टी

Rajeev Singh

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर : शलभ मणि

Abhishek Kumar Rai

सोमवार को देवरिया आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी : सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Rajeev Singh

यूपी के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति : योगी सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी कृषकों की आय, ग्रामीण क्षेत्र में होगा निवेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया और बलिया सहित दो दर्जन जिलों में 15 अक्टूबर से शुरू होगी फसल खरीद, मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

डीपीओ की जांच : देवरिया में बाल विकास विभाग के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मिले गायब, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!