खबरेंदेवरिया

International Yoga Day 2022 : ललिता देवी आईटीआई में छात्रों और फैकल्टी ने किया योग, फिट रहने के जाने तरीके

Deoria News : ललिता देवी धर्मदेव सिंह आईटीआई, उसरी खुर्द गौरी बाजार देवरिया के प्रांगण में मंगलवार को सुबह 11:00 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर वहां मौजूद छात्रों और लोगों को योगाभ्यास कराया गया। सभी को बेहतर तरीके से शरीर को फिट रखने का उपाय बताया गया।

मन प्रफुल्लित और तंदुरुस्त होता है

कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक कृष्ण मोहन राय ने कहा कि योग एक प्रकार की ऊर्जा है, जो साधक को पूरी उम्र बीमारियों से बचाती है। योग के अभ्यास से दिमाग और हृदय स्वस्थ रहता है। मन प्रफुल्लित और तंदुरुस्त होता है। शरीर के लिए योग काफी फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि जैसे जीवन के लिए हवा जरूरी है, वैसे ही योग हमारे जीवन में काफी जरूरी है।

स्वस्थ बनें रहें

प्रधानाचार्य अनिल कुमार पासवान ने कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। योग से ही शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी से यह अपील की कि आप नियमित रूप से योग अवश्य करें, ताकि आप मानसिक रूप से स्वस्थ बनें रहें।

ये रहे मौजूद

योग कार्यक्रम में प्रबन्धक कृष्ण मोहन राय, प्रधानाचार्य अनिल कुमार पासवान, कपिल देव पटेल, अरविन्द सिंह, दीपक कनौजिया, देवेन्द्र राय, अरविंद मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

Related posts

तुलसीदास की चौपाई और दो प्रसिद्ध कवियों की इन पंक्तियों से सीएम योगी ने अखिलेश पर छोड़े तीर : अगले दो चुनावों को लेकर किया बड़ा दावा

Rajeev Singh

डीएम की मानवीय पहल से डबडबाई असहाय पिता की आंखें : इस तरह जताया आभार

Sunil Kumar Rai

दूसरे कार्यकाल में पहली बार देवरिया आएंगे सीएम योगी : स्वागत और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

Sunil Kumar Rai

18 अक्टूबर को पथरदेवा में लगेगा किसान मेला : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे शुभारंभ, कृषकों को दी जाएगी ये जानकारियां

Abhishek Kumar Rai

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की वृहद वृक्षारोपण-2023 की समीक्षा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा : संतों-श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!