खबरेंदेवरिया

जिले में रिसोर्स पर्सन के पदों पर होगी नियुक्ति : इन ट्रेड्स के अनुभवी लोगों को मिलेगा मौका, जानें शर्तें और होने वाली आय

रोजगार मेला

Deoria News : जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई – PMFME) के अंतर्गत जिला स्तर पर योजना के लाभार्थियों को हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिए रिसोर्स पर्सन नियुक्त किया जाना है।

रिसोर्स पर्सन के लिए योग्यता के संबंध मे उन्होंने बताया है कि ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय या संस्थान से खाद्य प्राधिगिकी, खाद्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिग्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रौद्योगिकी उन्नयन, नये उत्पादों के विकास, गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा प्रबन्धन के सम्बन्ध में परामर्शी सेवाएं प्रदान करने का 3-5 वर्ष का अनुभव हो।

खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योग्य व्यक्ति उपलब्ध न हो तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, बैंकिंग, डीपीआर तैयार करने और ट्रेनिंग में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को नियुक्त किया जा सकता है। रिसोर्स पर्सन एकल उद्योगों एवं समूहों को डीपीआर तैयार करने बैंक से ऋण लेने, एफएसएसएआई के खाद्य मानकों, उद्योग आधार जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैण्ड होल्डिंग सेवाएं प्रदान करेंगे।

प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध करायी गयी सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन का भुगतान बैंक से ऋण की स्वीकृति के उपरान्त किया जायेगा। प्रत्येक रिसोर्स पर्सन को प्रति बैंक ऋण स्वीकृति के 20000 रूपये की दर से भुगतान किया जायेगा।

योजनान्तर्गत रिसोर्स पर्सन के कार्य के इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी भुजौली कालोनी देवरिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं। किसी अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9451600509, 8542011162, 7703077789, 7985748791 पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

DEORIA : उपेंद्र यादव ने 47वीं बार किया रक्तदान, नेहरू युवा केंद्र और रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया कैंप

Abhishek Kumar Rai

Leena Manimekalai Kali poster : देवरिया में भाजपा नेता ने फिल्म निर्माता लीना मनिकमेलाई पर कार्रवाई की मांग की, काली के पोस्टर पर जताई आपत्ति

Sunil Kumar Rai

यूपी : करोड़ों निवासियों को मिलेगी स्वच्छ हवा, बुंदलेखंड में शुरू होगा खास खेती का पायलट प्रोजेक्ट, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

3 सदस्यीय कमेटी करेगी अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच : इतने दिनों में सौपेंगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने धीमी राजस्व वसूली पर जतायी नाराजगी : विद्युत बिल के बकाए पर लगाई फटकार

Rajeev Singh

खेती-किसानी : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने दिया यह मंत्र, जानें कैसे कम लागत में मिलेगी ज्यादा उपज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!