उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर सहित राज्य के 1594 गांवों में घुसा पानी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश में बेमौसम अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय से उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में अतिवृष्टि से 2 जनहानि हुई हैं। वर्तमान में प्रदेश के 19 जनपदों के 1594 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें जनपद सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोण्डा, देवरिया, बाराबंकी, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, बलिया, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, मऊ, संतकबीरनगर, अयोध्या, कुशीनगर, शाहजहांपुर, महराजगंज तथा पीलीभीत सम्मिलित हैं।

गंगा नदी जनपद बलिया में, रामगंगा जनपद शाहजहांपुर (डाबरी), शारदा नदी जनपद लखीमपुर खीरी (पलियाकलां) में, घाघरा नदी जनपद अयोध्या व जनपद बलिया (तुर्तीपार), राप्ती नदी जनपद सिद्धार्थनगर (बांसी) व जनपद गोरखपुर (रिगौली एवं बर्डघाट), बूढ़ी राप्ती नदी जनपद सिद्धार्थनगर (ककरही), कुन्हरा नदी जनपद सिद्धार्थनगर (उसका बाजार) तथा कुआनो नदी जनपद गोण्डा (चन्द्रदीपघाट) में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) तथा पीएसी (Flood PAC) की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं।


राहत आयुक्त कार्यालय से उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार –
जनपद सिद्धार्थनगर में एसडीआरएफ की 02 तथा फ्लड पीएसी की 03 टीमें
-जनपद गोरखपुर में एनडीआरएफ की 1, एसडीआरएफ की 01 तथा फ्लड पीएसी की 01 टीम
-जनपद गोण्डा में एसडीआरएफ की 01 तथा फ्लड पीएसी की 01 टीम
-जनपद देवरिया में फ्लड पीएसी की 02 टीमें
-जनपद बाराबंकी में एसडीआरएफ की 01 तथा फ्लड पीएसी की 02 टीमें
-जनपद आजमगढ़ में एनडीआरएफ की 01, एसडीआरएफ की 01 तथा फ्लड पीएसी की 01 टीम
-जनपद लखीमपुर खीरी में एनडीआरएफ की 01 तथा फ्लड पीएसी की 01 टीम
-जनपद बलरामपुर में एसडीआरएफ की 02 तथा फ्लड पीएसी की 03 टीमें
-जनपद बहराइच, बलिया, सीतापुर, मऊ, शाहजहांपुर तथा महराजगंज में फ्लड पीएसी की 01-01 टीम तैनात की गई है।

Related posts

Deoria News : देवरिया न्यायालय में न्यायाधीशों ने लोगों को भेंट किया तिरंगा, डिस्ट्रिक्ट जज जेपी यादव ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

तैनाती स्थल पर ही रात्रि प्रवास करें चिकित्सक : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन : जानें क्या बोले विधायक शलभ मणि और सांसद रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

Master Plan 2031 : भविष्य के देवरिया की रूपरेखा तैयार, 17 जून तक दें सुझाव

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : मेहरौना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई, जांच में डीएम को मिली गंभीर लापरवाही, VIDEO

Harindra Kumar Rai

समय से पूरा होगा मोहन सेतु का निर्माण कार्य : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने लिया जायजा, दी ये जानकारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!