खबरेंदेवरिया

देवरिया : लाखों का धान बेचने वाले 944 लोगों के राशन कार्ड निरस्त, रिपोर्ट से हुए चौंकाने वाले खुलासे

Deoria News : जिला आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद में 944 लोगों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। अभी कुछ और राशन कार्ड निरस्त होने बाकी हैं। इन सभी कार्ड धारकों ने पिछले खरीफ सीजन में सरकारी क्रय केंद्रों पर 3 लाख रुपये से अधिक के धान की बिक्री की थी। जानकारी के मुताबिक कई राशन कार्ड धारकों के खाते में 10-15 लाख का भुगतान हुआ है।

दरअसल धान खरीद के पिछले सीजन में बड़े स्तर पर धांधली हुई थी। धीरे-धीरे अब तथ्य सामने आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि बिचौलियों को रोकने के लिए सरकार ने जो प्रयास किए, वे असफल रहे। शासन के धान खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने का लाभ बिचौलियों ने उठाया।

परेशान रहे किसान
ऐसी तमाम शिकायतें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें असली किसान अपने धान बेचने के लिए परेशान रहे। लेकिन उनकी सुध किसी ने नहीं ली। उन्हें औने-पौने दाम में अपना धान बेचना पड़ा। क्रय केंद्र प्रभारियों और लेखपाल ने छोटे किसानों को भी अमीर बना दिया।

रिपोर्ट से हुआ खुलासा
शासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, जनपद में 944 किसानों ने 3 लाख से अधिक का धान बेचा है। कई छोटे काश्तकारों के खाते में धान विक्रय का 10-15 लाख रुपये का भुगतान हुआ है।

निरस्त किया
इन सब से यह सवाल उठता है कि आखिर छोटे काश्तकारों के नाम से इतने ज्यादा धान की विक्रय कैसे हुई। इसका सत्यापन करने वाले अफसरों व केंद्र प्रभारियों पर भी सवाल उठ रहा है। इस पर एक्शन लेते हुए आपूर्ति विभाग ने इन सभी 944 लोगों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है।

Related posts

यूपी के 50 फीसदी घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल : योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस जिले ने किया कमाल

Sunil Kumar Rai

BREAKING : ओप्पो इंडिया ने 4389 करोड़ रुपये का किया फर्जीवाड़ा, डीआरआई की जांच में मिले हैरान करने वाले साक्ष्य

Abhishek Kumar Rai

मालवीय रोड देवरिया और सिविल लाइंस की चौड़ाई रहेगी यथावत : कोतवाली रोड का फिर होगा सर्वे, डीएम ने लाखों लोगों को दी राहत

Rajeev Singh

जिलाधिकारी ने धीमी राजस्व वसूली पर जतायी नाराजगी : विद्युत बिल के बकाए पर लगाई फटकार

Rajeev Singh

नोएडा : डीडीआरडब्ल्यूए ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, नवाब सिंह नागर सहित इन हस्तियों ने की शिरकत

Abhishek Kumar Rai

मौका : पेंशन योजना के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, हर वर्ग को मिलेगा लाभ, जानें स्कीम की पात्रता-प्रीमियम और मुआवजा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!