खबरेंदेवरिया

Hindi Diwas 2022 : देवरिया जिला पंचायत सभागार में बोले सांसद रविंद्र कुशवाहा- विश्व समुदाय को एक सूत्र में बांधने में सक्षम है हिंदी

Deoria news : ‘विश्व समुदाय को एक सूत्र में यदि कोई पिरो सकता है, तो वह हिन्दी है।’ ये बातें अपने संबोधन में सांसद रविंद्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने कहीं।

माथे की बिंदी है हिंदी
वह भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा जिला पंचायत के सभागार में आयोजित ‘हिन्दी दिशा और दशा’ विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज भी हिन्दी भारत माता के माथे की बिन्दी है।

हिंदी को फैलाना है
अपने संबोधन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि हिंदी को और विकसित करने का दायित्व हम सभी पर है और हम हिन्दी के विकास के लिए प्रयत्नशील हैं। इस अवसर पर संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष एवम प्रवक्ता मार्कण्डेय मिश्र ने सभी पत्रकार संगठनों की एकता पर बल दिया।

इन सभी ने किया संबोधित
कार्यक्रम को प्रेम कुमार यादव, शैलेंद्र पाण्डेय, सागर पाण्डेय, अंकुश त्रिपाठी, धनंजय उपाध्याय, प्रदुम्न कुमार यादव, दीपक कुमार दीक्षित, मनोज पाण्डेय, सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया। अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन्होंने लिया हिस्सा
इसमें मनोज रावत, अमित कुमार मद्धेशिया, देवव्रत पाण्डेय, रामप्रताप, आकाश प्रजापति, अनमोल पटेल, बृजेश सिंह, सानिया सिंह, लाल साहब यादव, अंकुश चौरसिया, सागर पाण्डेय, संजना चौहान, प्रदीप कुमार, धनंजय कुमार उपाध्याय, विजय कुमार पाण्डेय, रजनीश मणि त्रिपाठी, राहुल नाथ त्रिपाठी, पिंटू कुमार, असगर अली, श्रीराम त्रिपाठी, रामप्रताप द्विवेदी आदि ने भाग लिया।

Related posts

DEORIA : 22 जून को देवरिया में होगी 12000 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ की नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में शख्स की गला रेत कर निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

Sunil Kumar Rai

इसी साल शुरू होगा वरूण बेवरेजेज गोरखपुर प्लांट : रोज 3 लाख लीटर दूध की होगी जरूरत, जानें क्या बोले मंत्री नंदी

Rajeev Singh

डीएम ने नए एमसीएच विंग का किया शुभारंभ : कुपोषित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, किए गए खास प्रबंध

Abhishek Kumar Rai

नदियों के किनारे इन गतिविधियों को बढ़ावा देगा प्रशासन : गंगा समिति की बैठक में बोले डीएम

Swapnil Yadav

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने का एक्शन प्लान तैयार : 15 जिलों के उद्योग को मिलेगा बड़ा बाजार

Rajeev Singh
error: Content is protected !!