खबरेंदेवरिया

एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें : सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से “स्कूल चलो अभियान-2023” तथा “संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम लोकभवन ऑडिटोरियम, लखनऊ में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ब्लॉक संसाधन केन्द्र देवरिया सदर पर सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख देवरिया सदर पवन कुमार गुप्त की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बाल बाटिका की छात्रा का नामांकन कम्पोजिट विद्यालय जंगल ठकूरहीं के कक्षा 1 में कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया।

साथ ही साथ बेसिक शिक्षा परिषद् की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का कम्पोजिट विद्यालय देवरिया सदर नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्रों को वितरण किया गया। माधवी मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना के माध्यम से सभी का स्वागत किया गया। साथ ही साथ सदर विद्यायक द्वारा अपने गोद लिये गये विद्यालयों में कायाकल्प कराये जाने हेतु विस्तृत वर्णन किया गया।

ब्लॉक प्रमुख पिन्टू जायसवाल ने सभी शिक्षकों को शासन से निर्धारित नामांकन लक्ष्य को पूर्ण करने का आश्वत किया तथा छात्रों का नमांकन विद्यालय में होने पर खुशी जताई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे देवेन्द्र प्रकाश तिवारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर / नगर क्षेत्र देवरिया विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षकों से शासन के मंशा के अनुरूप शिक्षण कार्य / नवीन नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करने एवं दोनों विकास क्षेत्रों को निपुण बनाने हेतु विशेष अपील की।

इस अवसर पर श्याम देव यादव, बालेन्दु मिश्र, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नित्यानन्द यादव, गोबिन्द सिंह, ऋषिकेष जायसवाल, नीलम सिंह, राजेश्वरी सिंह, अर्चना, नरेन्द्र मोहन सिंह, मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र नाथ चौबे, आयाज अहमद, शशांक मिश्रा, ज्योति कुमारी, विनिता कुशवाहा, निसार अख्तर, सगीर खां, संदीप द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक / शिक्षामित्र / अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यालय कार्मिक रवि राव, दिवाकर मिश्र एवं सोनू विश्वकर्मा, ब्लॉक एमआईएस तकनीकी ने विशेष योगदान दिया।

Related posts

BIG NEWS : पुलिस पर फायरिंग करने वाला बाइक लिफ्टर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिल बरामद

Abhishek Kumar Rai

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सीएम योगी और ब्राह्मण भाजपा नेताओं पर पीडी तिवारी का हमला, बोले- इतिहास में नहीं मिलेगी जगह

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में दौड़ तो अयोध्या-मुरादाबाद में नारी शक्ति का होगा सम्मान : 23 अक्टूबर तक इन जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

International Day of Yoga 2022 : देवरिया में 5 लाख लोग करेंगे योग, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बनाया प्लान, जानें

Abhishek Kumar Rai

विकास कार्यों में रूचि नहीं ले रहे अफसर : सीडीओ ने आधा दर्जन अधिकारियों को दिया नोटिस, इन विभागों में ज्यादा लापरवाही

Rajeev Singh

Scheme : डेढ़ लाख लोगों ने योगी सरकार की इस योजना का लिया लाभ, आज ही करें आवेदन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!