खबरेंदेवरिया

धान खरीद घपलेबाजी में चौथी एफआईआर दर्ज : देवरिया के इन केंद्र प्रभारियों पर हुई कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) के निर्देश पर मंगलवार देर रात चौथी बड़ी कार्रवाई हुई है। धान स्टॉक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर रुद्रपुर तहसील के स्वीकृतपुरा कृतपुरा क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध पीसीएफ के जिला प्रबन्धक सिद्धेश्वर राम की तहरीर पर थाना कोतवाली रुद्रपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 420 में क्रय केंद्र प्रभारी सन्तोष कुमार यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

धान क्रय केंद्र स्वीकृतपुरा (कृतपुरा) में 13 जनवरी, 2023 की स्टॉक सत्यापन जांच में 1086 कुंतल धान कम मिला था।

13 जनवरी को जांच में धान क्रय केंद्र बंजरिया के प्रभारी अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध यूपीएसएस के जिला प्रबंधक रामकिंकर ने थाना भलुअनी में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस क्रय केंद्र के स्टॉक में 3,896 कुंतल धान की कमी मिली है।

धान क्रय केंद्र परसिया छितनी सिंह में जिला प्रबंधक पीसीएफ सिद्धेश्वर राम ने क्रय केंद्र प्रभारी मकसूद आलम के विरुद्ध थाना खामपार में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 2,198 कुंतल धान की कमी पाई गई है।

धान क्रय केंद्र रुस्तमपुर में डीएफएमओ भीमाचंद गौतम की तहरीर पर क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार के विरुद्ध थाना रामपुर कारखाना में धारा 409 एवं 420 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 10,284 कुंतल धान की कमी पायी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related posts

बच्चों ने शानदार अभिनय से मन मोहा : 300 लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में रही राम नाम की धूम

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में खास होगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने देखी तैयारी, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सभी मतदान केंद्रों पर लगा विशेष कैंप : लापरवाह बीएलओ के खिलाफ हुई कार्रवाई, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने…

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : भाजपाइयों ने किया कारसेवक का सम्मान, सांसद ने बताया ऐतिहासिक पल

Rajeev Singh

देवरिया : दो कृषक उत्पादक संगठनों को योजना के तहत मिला एक करोड़ 80 लाख का लोन, सरकार भरेगी ब्याज, जानें इस स्कीम की खासियत

Sunil Kumar Rai

एसपी संकल्प शर्मा ने दिए सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के टिप्स : डीएम बोले-बेटियों के लिए कुछ असंभव नहीं

Shweta Sharma
error: Content is protected !!