खबरेंराष्ट्रीय

तैयारी : वर्ष 2030 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जानें कैसे हासिल होगा ये लक्ष्य

जैव अर्थव्यवस्था

New Delhi : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री और परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2030 तक भारत का लक्ष्य 300 अरब अमेरिकी डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था बनाने का है।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में गुरुवार को उन्होंने कहा कि भारत ने जैव अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सतत् विकास किया है। साल 2019 में जैव अर्थव्यवस्था का कुल आकार 44 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो 2021 में बढ़कर 80.1 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है।

5 बड़े स्तंभों पर आधारित है
जैव अर्थव्यवस्था में जैविक संसाधनों का उत्पादन, उपयोग और उनका संरक्षण आता है। इसमें इससे संबंधित ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी और नवाचार आता है, जिससे उपलब्ध जानकारी, उत्पादों, प्रक्रियाओं और सेवाओं का उपयोग अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में किया जाता है। भारत का जैव तकनीकी उद्योग जगत 5 बड़े स्तंभों पर आधारित है- जैविक ऊर्जा, जैविक कृषि, बॉयो फॉर्मा, बॉयो इंडस्ट्रियल और जैव सेवाओं का एक समग्र स्तंभ जिसमें बॉयो आईटी, सीआरओ और शोध सेवाएं शामिल हैं।

पर्यावरण पर गहरा असर पड़ सकता है
जैव अर्थव्यवस्था को सामाजिक चुनौतियों के समाधान के तौर पर देखा जा रहा है। जैसे- बॉयोमास या नवीकरणीय संसाधनों का ऊर्जा उत्पादन प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा रहा है। आज जैव उर्वरकों जैसे हरित रसायनों और सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ में अपशिष्ट निष्पादन में भी इसके जरिए कमी लाई जा रही है। इन सारी चीजों का कार्बन उत्सर्जन, खाद्यान्न एवं पोषण, स्वास्थ्य, ऊर्जा निर्भरता एवं पर्यावरण पर गहरा असर पड़ सकता है। जैव तकनीकी क्षेत्र, शोध संस्थानों और बढ़ते हुए जैव तकनीकी स्टार्टअप इकोसिस्टम से आज नवाचार युक्त समाधानों की अपेक्षा की जा रही है।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम ने मिड डे मील में लापरवाही पर बीईओ और सप्लाई इंस्पेक्टर को चार्जशीट दिया, रोका वेतन

Abhishek Kumar Rai

हर घर से एक युवा को रोजगार देगी भाजपा : पार्टी ने Sankalp Patra-2022 में पेश की पूरी योजना, जानें

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम की सख्ती से 69 साल बाद 4 संपत्ति निष्क्रांत दर्ज हुईं, साल 1953 में कोर्ट ने दिया था आदेश, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

‘कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा :’ सीएम योगी ने जनपदवासियों से जोड़ा ये रिश्ता, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

Deoria News : सीडीओ ने वैक्सीनेशन अभियान का लिया जायजा, इन केंद्रों का जाना हाल

Sunil Kumar Rai

समस्या : आवारा कुत्तों से परेशान निवासियों ने नसबंदी और मुआवजे की मांग की, सीईओ ऋतु महेश्वरी को लिखा खत

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!