खबरेंदेवरिया

देवरिया में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ : शलभ मणि त्रिपाठी ने जागरूकता रैली को किया रवाना, दिलाई शपथ

Deoria News : सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के निकट सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विविध जागरूकतापरक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनसहयोग के बिना अभियान सफल नहीं हो सकता। लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। सड़क दुर्घटना में किसी परिजन की असामयिक मृत्यु से परिवार को गहरे दुख से गुजरना पड़ता है। इसलिए परिवार के बड़े-बुजुर्ग सुनिश्चित करें कि घर से युवा जब दोपहिया वाहनों से बाहर निकले तो हेलमेट अवश्य लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने लोगों से कहा कि सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में किसी की मृत्यु होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होता है। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक आदमी (गुड सेमेरिटन) को वे स्वयं उसके घर जाकर सम्मानित करेंगे।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को सड़क सुरक्षा कोष से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद का एक घंटा गोल्डन ऑवर होता है, इस अवधि में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। यदि आम लोग बतौर गुड सेमेरिटन घायलों को अस्पताल पहुंचाए तो सड़क हादसों में होने वाली 50 प्रतिशत मृत्यु को कम किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 108 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1033 नंबर डायल करते ही हाईवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं और आवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं।

इसके अलावा 112 नंबर पर डायल करके भी एंबुलेंस मंगवाई जा सकती है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज गति से वाहन न चलाए। गलत तरीके से ओवरटेक न करें। हेडलाइट हाई बीम पर नहीं जलाएं। नींद, थकान एवं नशे की दशा में वाहन बिल्कुल न चलाये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि थोड़ी सावधानी बरतकर एवं ट्रैफिक नियमों का पालन कर इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को कम करने में पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित रहें। सड़क दुर्घटना को कम करने में प्रशासन के साथ जन सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। यदि लोग स्वप्रेरणा से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं स्वतः कम हों जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा शपथ भी लिया गया। इसके पश्चात सदर विधायक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली को भी रवाना किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, पीटीओ अनिल तिवारी, टीएसआई गुलाब सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के 100 शोधार्थियों से किया संवाद : दी ये सीख, पढ़ें यूपी के आकांक्षात्मक ब्लॉक का हाल 

Shweta Sharma

अच्छी खबर : देवरिया मेडिकल कॉलेज को मिलेंगी आईसीयू बेड्स और अत्याधुनिक मशीनें, रेड क्रास सोसाइटी और इंडियन ऑयल ने की पहल

Sunil Kumar Rai

Arun Jaitley : देवरिया भाजपा ने अरुण जेटली की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, सांसद बोले – उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोया

Sunil Kumar Rai

CUET : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टेस्ट की आखिरी तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Harindra Kumar Rai

सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल समाप्त : न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

Rajeev Singh

देवरिया में 134000 किसानों की रूकेगी सम्मान निधि की अगली किश्त : सीडीओ ने बताई वजह, आज ही करें ये काम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!